{"_id":"5ae38a314f1c1b65098b6ac2","slug":"allahabad-iias-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस में बरकरार रहा इलाहाबाद का रुतबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस में बरकरार रहा इलाहाबाद का रुतबा
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
anubhav singh
- फोटो : allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस की परीक्षा में लगातार दूसरे वर्ष इलाहाबाद का रुतबा बरकरार रहा। पिछले साल आईएएस परीक्षा में इलाहाबाद के दो अभ्यर्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाकर छह साल से चले रहे सूखे को खत्म किया था। वहीं, इस बार अनुभव ने कमान थामी और आठवीं रैंक के साथ टॉप टेन में जगह बनाकर इलाहाबाद के युवाओं के लिए मिसाल बने।
पिछले वर्ष इलाहाबाद की सौम्या पांडेय ने चौथी और अभिलाष मिश्र ने पांचवीं रैंक हासिल की थी, जबकि उससे पहले छह साल से टॉप टेन में इलाहाबाद के किसी भी अभ्यर्थी को जगह नहीं मिल पा रही थी।
डेलीगेसियों और हॉस्टलों में भी स्थिति अच्छी नहीं थी लेकिन पिछले वर्ष इलाहाबाद के दो अभ्यर्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई। दोनों ही एमएनएनआई के विद्यार्थी रह चुके हैं। इस बार भी टॉप टेन में जगह बनाने वाले इलाहाबाद के अनुभव इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं लेकिन चयनितों में ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिनके पास लोक प्रशासन, हिंदी साहित्य जैसे विषय थे। कई चयनित तो ऐसे हैं जो पहले से पीसीएस अफसर के पद पर तैनात हैं। नौकरी में रहने हुए तैयारी की और सफलता अर्जित की।