फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Hearing on June 16 in the matter of giving outside food to Mukhtar in jail

Allahabad High Court : बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल में बाहर का खाना दिए जाने के मामले में सुनवाई 16 जून को

Thu, 09 Jun 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 09:12 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी की ओर से कहा गया था की सरकार की ओर से दाखिल याचिका  पोषणीय नहीं है।  मुख्तार को जेल में बाहर का खाना  जेल मैनुअल के तहत दिया दिया जा रहा है। इसलिए सरकार की इस आदेश के खिलाफ याचिका पोषणीय ही नहीं है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Hearing on June 16 in the matter of giving outside food to Mukhtar in jail
mukhtar ansari - फोटो : social media

विस्तार

बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल में बाहर का खाना दिए जाने के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। अब याचिका पर 16 जून को सुनवाई होगी। बुधवार को सरकार को उसकी याचिका की पोषणीयता पर जवाब देना था लेकिन फिलहाल अभी सरकार जवाब नहीं दे सकी।

विज्ञापन



कोर्ट ने पूछा था कि उसके द्वारा दाखिल याचिका पोषणीय है या नहीं कोर्ट ने सरकार से इस पर जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया था। यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन



सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी की ओर से कहा गया था की सरकार की ओर से दाखिल याचिका  पोषणीय नहीं है।  मुख्तार को जेल में बाहर का खाना  जेल मैनुअल के तहत दिया दिया जा रहा है। इसलिए सरकार की इस आदेश के खिलाफ याचिका पोषणीय ही नहीं है। इस पर कोर्ट में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता से इसकी पोषणीयता पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा जेल में बंद है बाहुबली

कहा कि याचिका पोषणीय है इसीलिए दाखिल की गई। इस पर कोर्ट ने उनको तीन दिन का समय देते हुए इसकी पोषणीयता पर जवाब दाखिल करने को कहा। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए नौ जून की तारीख लगाई थी, परंतु सरकार की तरफ से सुनवाई टालने का अनुरोध किया गया।


मालूम हो कि गाजीपुर की स्थानीय कोर्ट ने मुख्तार को जेल में बाहर का खाना उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है। इसी आदेश का यूपी सरकार विरोध कर रही है। मुख्तार अंसारी ने जिला कोर्ट में खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर बाहर का खाना दिए जाने की इजाजत मांगी थी। मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद है। उन पर कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed