फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Airfare reached 21 thousand before Diwali

प्रयागराज : दिवाली के पहले 21 हजार तक पहुंचा हवाई किराया

Sun, 24 Oct 2021 02:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Airfare reached 21 thousand before Diwali
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
दिवाली के पहले विमानन कंपनियों की मनमानी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। पर्व के पहले प्रयागराज आने वाली तमाम फ्लाइटों का किराया दो से तीन गुना तक बढ़ गया है। इतना ही नहीं पर्व के बाद भी प्रयागराज से विभिन्न तिथियों में विमानन कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। बढ़े हुए किराये की सबसे ज्यादा मार पुणे, बंगलूरू और मुंबई जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों पर पड़ी है। 31 अक्तूबर की ही बात करें तो निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट में पुणे से प्रयागराज का किराया 18581 तो बंगलूरू से प्रयागराज का किराया 21420 रुपये  हो गया है। इस वजह से इन शहरों से आने एवं पर्व के बाद वहां जाने वाले यात्री ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन


दिवाली के पूर्व दक्षिण भारत, मुंबई एवं दिल्ली रूट से आने वाली तमाम ट्रेनों में काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची हो गई है। तमाम ट्रेनों में नो रूम होने की वजह से यात्रियों के सामने हवाई यात्रा का ही विकल्प बचा हुआ है। ऐसे में जो लोग संपन्न है वह विमान से प्रयागराज आना चाह रहे हैं, लेकिन विमानन कंपनियों द्वारा पर्व के पूर्व किराया ज्यादा बढ़ा देने से लोग परेशान है कि वह करें भी तो क्या करें। सामान्य दिनों में मुंबई से प्रयागराज का किराया चार हजार रुपये के आसपास रहता है, लेकिन दिवाली के पूर्व 31 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच सभी तिथियों में किराया नौ हजार रुपये से ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को 12810, एक नवंबर को 10500, दो नवंबर को 11445, तीन नवंबर को 10500, चार और पांच नवंबर का किराया  9030 रुपये हो गया है। इसी तरह पुणे से एक से पांच नवंबर के बीच क्रमश: 12281, 9866, 9236, 8081 एवं 8081 किराया हो गया है, जबकि सामान्य दिनों में पुणे का न्यूनतम किराया 3967 रुपये ही रहता है। इसी तरह बंगलूरू, दिल्ली का भी पर्व के पहले एवं बाद में किराया बढ़ गया है। हालांकि, इन शहरों के मुकाबले देहरादून, भुवनेश्वर, रायपुर, बिलासपुर, भोपाल, गोरखपुर के किराये में वृद्धि अभी ज्यादा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अक्तूबर से 04 नवंबर तक प्रयागराज आने का किराया 
तारीख                    मुंबई      पुणे            बंगलूरू
31 अक्तूबर        12810    18581       21420
01 नवंबर          10500    12881       11130
02 नवंबर         11445    9866         9240
03 नवंबर          10500     9236         8190
04 नवंबर        9030       8031         9240

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed