फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After seven months, Allahabad museum will open for tourists

सात महीने बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा इलाहाबाद संग्रहालय

Fri, 06 Nov 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
After seven months, Allahabad museum will open for tourists
संग्रहालय में रखे प्राचीन सिक्के। - फोटो : राजकीय संग्रहालय।
सात महीने बाद इलाहाबाद संग्रहालय की दुर्लभ कलाकृतियों वाली दीर्घाओं को 10 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत ही लोगों को संग्रहालय में प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जाएगा। 
विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय के निर्देश के बाद इलाहाबाद संग्रहालय को खोलने की तैयारी कर ली गई है। संग्रहालय में प्रवेश टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री में दूरी का पालन करने के निर्देश दिया गया है। दर्शकों के बीच न्कम से कम छह फीट की दूरी होनी चाहिए। प्रवेश व निकास द्वार पर पर्याप्त मात्रा में स्वचालित सैनिटाइजर सिस्टम भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बिना फेस मास्क के किसी को भी संग्रहालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कला दीर्घाओं में प्रवेश के दौरान आपस में दूरी बनाने के लिए एनाउंस कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा संग्रहालय आने वालों का पूरा विवरण भी दर्ज किया जाएगा। पृथक क्वारंटीन रूम की व्यवस्था भी की जाएगी, जहां जरूरत पड़ने पर किसी संदिग्ध को अलग रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed