{"_id":"571d1dea4f1c1ba06e8b6d4c","slug":"after-mercury-humidity-record-broken-by-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे के बाद नमी ने तोड़ा सालों का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे के बाद नमी ने तोड़ा सालों का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
तापमान चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारे के बाद अब नमी ने भी रिकार्ड तोड़ दिया है। रविवार को न्यूनतम नमी अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गई। रविवार को यह पांच फीसदी रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक नमी का यह आंकड़ा सालों बाद इतना कम हुआ है। हालांकि अधिकतम नमी शनिवार के 42 फीसदी से एक फीसदी बढ़कर 43 फीसदी पर पहुंच गई, लेकिन न्यूनतम नमी ने तो नया रिकार्ड बनाया है। नमी कम होने और दिन के पारे में मामूली उछाल से दिन में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। बाहर रोजाना की तरह आग बरसती रहती। दर्जनभर से अधिक लोग लू की चपेट में आकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, कॉल्विन और चिल्ड्रेन अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्हें इमरजेंसी में रखा गया है।
न्यूनतम नमी शनिवार को 16 फीसदी रिकार्ड की गई थी। देश के उत्तरी हिस्सों में बर्फबारी होने से ऐसा लग रहा था कि नमी में इजाफा होगा, लेकिन तापमान 0.3 बढ़ने के साथ नमी दोपहर एक बजे से तीन बजे तक पांच फीसदी पर बनी रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिन का पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि रात का पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस गिरकर 21.6 डिग्री पर आ गया।