फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   advocates demonstrated against arnab arrest

अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
advocates demonstrated against arnab arrest
advocates demonstrated against arnab arrest - फोटो : CITY DESK
रिपब्लिक टीवी के एडीटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की महाराष्ट्र सरकार द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में हाईकोर्ट के वकीलों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। राष्ट्रीय स्वराज परिषद से जुड़े वकीलों ने दिन में आंबेडकर मूर्ति के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान परिषद के अध्यक्ष अनूप देशबंधु ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ने कहा कि अर्नब को सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने की सजा दी जा रही है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत, ड्रग माफिया सहित महाराष्ट्र के कई ज्वलंत मुद्दों पर निर्भीकता से पत्रकारिता की है। सभा को सतीश स्वराज, नित्य प्रकाश तिवारी, ब्रजेश कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कौशल कुमार, लालमणि तिवारी, राजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा से जड़े वकीलों ने भी हाईकोर्ट के गेट पर सभा कर गिरफ्तारी की निंदा की है। अधिवक्ता मिलन प्रयागराज के मुख्य शिक्षक देशदीपक श्रीवास्तव और लायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मनीष द्विवेदी ने महाराष्ट्र पुलिस के कार्य की भर्त्सना करते हुए कहा है कि सरकार ने प्रेस की आजादी पर हमला किया जिसका उसे दुष्परिणाम भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed