फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achievement: Due to Mahakumbh, Prayagraj joined the top 20 airports of the country.

Mahakumbh : मेले के कारण देश के शीर्ष 20 हवाई अड्डों में प्रयागराज शामिल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का भी संचालन

Sat, 15 Feb 2025 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 07:14 AM IST
सार

यहां यात्रियों और विमानों की लगातार बढ़ रही आवाजाही के चलते यह देश के शीर्ष 20 हवाई अड्डों में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि महाकुंभ के मौके पर दो इंटरनेशनल फ्लाइट का भी संचालन हुआ।

विज्ञापन
Achievement: Due to Mahakumbh, Prayagraj joined the top 20 airports of the country.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक विशेष उपलब्धि आई है। यहां यात्रियों और विमानों की लगातार बढ़ रही आवाजाही के चलते यह देश के शीर्ष 20 हवाई अड्डों में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि महाकुंभ के मौके पर दो इंटरनेशनल फ्लाइट का भी संचालन हुआ।

विज्ञापन


यूपी इंडेक्स ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रयागराज एयरपोर्ट का एक डाटा शेयर किया है। उसमें बताया गया है कि इस माह प्रयागराज एयरपोर्ट के कुल 283 साप्ताहिक उड़ाने संचालित हो रही हैं। इस वजह से प्रयागराज की हवाई कनेक्टिविटी काफी मजबूत हुई है। 
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि यहां सप्ताह भर में स्पाइस जेट की 116, इंडिगो की 82, एयर इंडिया की 32, अकासा एयर की 28 एवं एलाइंस एयर की 25 उड़ाने शामिल हैं। वर्तमान में प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू के लिए सबसे अधिक उड़ान संचालित हो रही है। जो कुल उड़ानों का लगभग 60 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें प्रयागराज एयरपोर्ट से मौजूदा समय दिल्ली के लिए दस, मुंबई के लिए पांच एवं बंगलूरू के लिए नियमित रूप से दो से तीन विमान चल रहे हैं। इसके अलावा प्रयागराज से देहरादून, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई, रायपुर, कोलकाता, बिलासपुर, लखनऊ, भुवनेश्वर, हैदराबाद  आदि शहरों के लिए भी सीधी उड़ान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed