फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accountant was chasing inspector's wife and son for six months, court sent him to jail

Prayagraj : दरोगा की पत्नी-बेटे को छह महीने से दौड़ा रहा था लेखाकार, कोर्ट ने भेजा जेल

Sun, 22 Dec 2024 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

यह बात खुद वादी ने अपने बयान में बताई है। उधर, आरोपी शनिवार को वाराणसी जेल भेज दिया गया। आरोपी अजय कुमार त्रिपाठी कतवारूपुर सरायइनायत का रहने वाला है। शनिवार को उसे दोपहर बाद वाराणसी स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन
Accountant was chasing inspector's wife and son for six months, court sent him to jail
अजय कुमार त्रिपाठी, लेखाकार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कलक्ट्रेट में तैनात संप्रति लेखाकार दरोगा की पत्नी व बेटे को छह माह से दौड़ा रहा था। आरोप है कि 19 दिसंबर को फिर मिलने पर उसने साफ कह दिया कि बिना पैसे दिए काम नहीं होगा।

विज्ञापन

यह बात खुद वादी ने अपने बयान में बताई है। उधर, आरोपी शनिवार को वाराणसी जेल भेज दिया गया। आरोपी अजय कुमार त्रिपाठी कतवारूपुर सरायइनायत का रहने वाला है। शनिवार को उसे दोपहर बाद वाराणसी स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। वहां रिमांड अर्जी मंजूर होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन अफसरों को बताया कि उसके पिता महेश प्रकाश मौर्य का निधन तीन मई को हुआ था। छह जून काे उसकी मां राजकली देवी ने मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए कोषागार अधिकारी को पेंशन अपने नाम स्थानांतरित करने के लिए आवेदन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब से लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मिलने पर लेखाकार टालमटोल करता रहा और इस तरह छह महीने बीत गए। 19 दिसंबर को फिर मिलने पर कहा कि ऐसे काम नहीं होगा और कुछ खर्च करना पड़ेगा। एंटी करप्शन इकाई प्रयागराज के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

11 महीने में 10 सरकारीकर्मी गिरफ्तार, सात पर चार्जशीट

एंटी करप्शन इकाई ने इस साल एक जनवरी से लेकर अब तक 10 सरकारी कर्मचारियों को घूस लेते गिरफ्तार किया। इनमें से अधिकांश राजस्वकर्मी हैं। इनमें से सात के खिलाफ चार्जशीट लगाई जा चुकी है। दो अन्य मुकदमों में विवेचना अंतिम चरण में है। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक इंस्पेक्टर पर भी केस दर्ज किया गया जिसकी विवेचना अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed