फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man returning after offering namaz in Garetha died in a road accident

Prayagraj News: गरेथा में नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after offering namaz in Garetha died in a road accident
फोटो कैप्शन: मृतक अनवर की फाइल फोटो।
मिर्जापुर राजमार्ग पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। घटना गरेथा गांव के सामने दोपहर करीब दो बजे हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गरेथा गांव निवासी अनवर अली (19) पुत्र शाबिर अली नमाज अदा कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राजमार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल अनवर को परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया।

एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक तीन बहनों और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मौत की सूचना मिलते ही मृतक की मां सुबरातन बेगम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed