फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man climbed the tower of the new Yamuna bridge during the rehearsal of the air show

प्रयागराज : एयर शो के रिहर्सल के दौरान नए यमुना पुल के टॉवर पर चढ़ा युवक, तस्वीर वायरल होते ही मची खलबली

Sat, 07 Oct 2023 11:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 11:09 AM IST
सार

शुक्रवार को वायुसेना के युद्धक विमान संगम के ऊपर अभ्यास में जुटे थे। इसी दौरान चार विमान नए यमुना पुल के ऊपर से गुजरे। तभी पुल के टॉवर पर कुछ ऐसा दिखा जिससे खलबली मच गई।

विज्ञापन
A young man climbed the tower of the new Yamuna bridge during the rehearsal of the air show
न्यू यमुना ब्रिज, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयर शो के रिहर्सल के दौरान शुक्रवार को शहर में हुई एक घटना से खलबली मच गई। युद्धक विमानों के अभ्यास के दौरान एक युवक नए यमुना पुल के बीचोबीच स्थित 150 मीटर ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। इसकी तस्वीर वायरल हुई तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। जांच पड़ताल में पता चला कि वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का इलेक्ट्रीशियन था और एविएशन लाइट ठीक करने के लिए टॉवर पर चढ़ा था। तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार को हुई। ढाई बजे के आसपास वायुसेना के युद्धक विमान संगम के ऊपर अभ्यास में जुटे थे। इसी दौरान चार विमान नए यमुना पुल के ऊपर से गुजरे। तभी पुल के टॉवर पर कुछ ऐसा दिखा जिससे खलबली मच गई। टॉवर पर एक युवक चढ़ा और विमानों की ओर हाथ से इशारा करते दिखाई दिया। इसी दौरान किसी ने तस्वीर खींच ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी हुई तो पुलिस अफसर भी सोच में पड़ गए। आननफानन में पड़ताल शुरू कराई गई। पुल पर ड्यूटी पर लगे सिपाहियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह एनएचएआई का इलेक्ट्रीशियन है। वह टॉवर पर एविएशन लाइट को ठीक करने के लिए चढ़ा था। यह जानकारी मिलने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। इसके बाद इलेक्ट्रीशियन से भी पूछताछ की गई। एसीपी कर्नलगंज राजेश कुमार यादव ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन एविएशन लाइट ठीक करने टॉवर पर चढ़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है एविएशन लाइट

एविएशन लाइट को एयरक्राफ्ट चेतावनी लाइट भी कहा जाता है। यह ज्यादा ऊंचाई वाली बिल्डिंगों, संरचना पर लगाए जाने वाली उच्च तीव्रता वाला प्रकाश उत्सर्जित करने वाला उपकरण होता है। इनका उपयोग भवनों को विमानों की टक्कर से बचाने के लिए किया जाता है। इसके चलते विमानों के गुजरने के दौरान ऊंची बिल्डिंगों, संरचनाओं को पायलट आसानी से देख सकते हैं। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed