{"_id":"6a0231b5a74c38940909cb57","slug":"a-man-married-a-young-man-and-was-duped-of-rs-8-lakh-by-feeding-him-hormone-pills-allahabad-news-c-407-1-sald1005-14720-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवक से किया समलैंगिक विवाह, हार्मोंस की गोलियां खिलाकर ठगे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवक से किया समलैंगिक विवाह, हार्मोंस की गोलियां खिलाकर ठगे आठ लाख रुपये
Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेजा। क्षेत्र में नृत्य करने वाले युवक ने मेजा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ सिरसा क्षेत्र के एक युवक ने पहले लड़की बनवाने का झांसा दिया। फिर मंदिर में समलैंगिक शादी रचाई। हार्मोंस की गोलियां भी खिलाई गई। आरोप है कि इस बीच लड़की बनवाने के लिए आठ लाख रुपये की ठगी भी की गई। अप्राकृतिक शोषण का भी आरोप लगाया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हालांकि, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जानकारी है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। -एसपी उपाध्याय, एसीपी मेजा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। -एसपी उपाध्याय, एसीपी मेजा।