फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डफरिन में महिला को भर्ती करने से इंकार, हंगामा

डफरिन में महिला को भर्ती करने से इंकार, हंगामा

Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) में रविवार रात महिला को भर्ती करने से इंकार करने पर जमकर हंगामा हुआ। महिला को लेकर उसका पति सड़क पर धरना देकर बैठ गया तो आसपास के लोग भी जुट गए। जब हंगामा बढ़ा तो महिला को अस्पताल के भीतर आने की अनुमति दी गई लेकिन थोड़े ही देर में उसे एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कौशांबी के महगांव के रहने वाले नजीमुद्दीन अपनी पत्नी चांदनी बीवी को लेकर डफरिन अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में उसे बताया गया कि रविवार को आपरेशन नहीं होता। चांदनी को भर्ती करने से भी इंकार कर दिया गया। इस बात से नजीमुद्दीन भड़क गया और सड़क पर बैठ गया। वह डॉक्टरों के व्यवहार से नाराज था। कुछ दिन पहले ही डफरिन अस्पताल में महिला को उठाकर बाहर फेंक दिया गया था। इस पर खासा हंगामा हुआ था। इसके बावजूद डफरिन के स्टाफ के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed