फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   95,364 candidates successful in Sashakt Police Force recruitment exam

Prayagraj News: सशक्त पुलिस बल भर्ती परीक्षा में 95,364 अभ्यर्थी सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
95,364 candidates successful in Sashakt Police Force recruitment exam
कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को केंद्रीय सशक्त पुलिस बल में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। कुल 95,364 अभ्यर्थी चिकित्सकीय परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। इनमें से 9179 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

आयोग की कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 3,94,121 आवेदन आए थे। 20 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित हुई परीक्षा में कुल 2,59,359 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 1,26,736 अभ्यर्थी क्वालिफाई करने में सफल रहे।
विज्ञापन

हालांकि शैक्षणिक दस्तावेजों व मेडिकल के आधार पर 95,264 अभ्यर्थी चिकित्सकीय परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 45 अभ्यर्थियों के आवेदन अस्थायी तौर पर रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इनमें से 31 लिखित परीक्षा में भी सफल हुए हैं। जरूरी प्रक्रिया व दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें चिकित्सकीय परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य क्षेत्र के अंतर्गत 18,876 अभ्यर्थी चिकित्सीय परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। इनमें से 1613 महिला अभ्यर्थी हैं।

जेई के 100 पद बढ़े
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में जूनियर इंजीनियर (जेई) के 100 पद बढ़ गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पूर्व में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत 114 पदों की घोषणा की गई थी लेकिन अब पदों संख्या 214 हो गई है। उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों की संख्या भी 11 से बढ़कर 15 हो गई है। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद 15 से 16 और असिस्टेंट लीगल के पद 10 से बढ़कर 11 हो गए हैं।


1900 से ज्यादा अभ्यर्थी सीजीएलई में होंगे शामिल
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मंगलवार को दोबारा आयोजित होने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई) में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत 1900 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। तकनीकी कारणों से पूर्व में हुई परीक्षा के दौरान बाधा उत्पन्न हो गई थी इसलिए इनकी मंगलवार को दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। आयोग की ओर से प्रवेश पत्र अपलोड करने के साथ इन अभ्यर्थियों को फोन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed