फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद जंक् शन-प्रयाग के बीच आज 12 घंटे ठप रहेगा रेल संचालन

इलाहाबाद जंक् शन-प्रयाग के बीच आज 12 घंटे ठप रहेगा रेल संचालन

Sun, 09 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्
शन-प्रयाग के बीच आज 12 घंटे ठप रहेगा रेल संचालन
जंक्शन-प्रयाग के बीच आज 12 घंटे ठप रहेगा रेल संचालन
विज्ञापन

0 आरयूबी चौड़ीकरण के चलते सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 तक बंद रहेगी ट्रेनों की आवाजाही
0 सोहबतियाबाग आरयूबी पर परेड ग्राउंड से लाए गए आरसीसी के बॉक्स, आज एक तरफ लगाने का होगा काम

इलाहाबाद। सोहबतियाबाग रेल ओवर ब्रिज (आरयूबी) चौड़ीकरण के काम के चलते रविवार को इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग के बीच रेल संचालन ठप रहेगा। सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे के बीच यहां रेल ट्रैफिक पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेलवे ने जहां एक ओर कई ट्रेनों को निरस्त किया है तो कुछ को बदले हुए रूट से चलाने की तैयारी की है। रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस भी इलाहाबाद नहीं आएगी। इसे लखनऊ से मेरठ के बीच ही संचालित किया जाएगा।
दरअसल शहर में बन रहे आरयूबी चौड़ीकरण के चलते रेलवे की ओर से नौ, 13, 19, 24, 30 सितंबर और सात अक्तूबर को रेल ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है। इन सभी दिवसों में 12-12 घंटे के लिए रेल ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। रविवार नौ सितंबर की बात करें तो गाड़ी संख्या 14126 सरयू एक्सप्रेस, 54107 जौनपुर पैसेंजर, 54108 डाउन जौनपुर पैसेंजर, 14511 नौचंदी एक्सप्रेस अप एंड डाउन लखनऊ से इलाहाबाद के बीच निरस्त रहेगी। इसका संचालन लखनऊ से मेरठ के लिए होगा। इसके अलावा रविवार को गाड़ी संख्या 15017/15018 काशी एक्सप्रेस, 15159/15160 सारनाथ एक्सप्रेस, 11107/11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 22104 फैजाबाद-रामेश्वरम का संचालन प्रयाग-जंघई की बजाय इलाहाबाद सिटी-मुंडुवाडीह के रास्ते होगा। इसके अलावा 11059 एलटीटी-छपरा, 11056 गोरखपुर-एलटीटी, 11055 एलटीटी-छपरा, 11060 गोरखपुर-एलटीटी का संचालन इलाहाबाद छिवकी-ब्लॉक हट के-वाराणसी के रास्ते होगा। वहीं दूसरी ओर शनिवार को सरयू एक्सप्रेस और जौनपुर पैसेंजर निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

क्रेेन से लाए गए आरसीसी के बॉक्स
0 सोहबतियाबाग आरयूबी पर रेलवे की ओर से रविवार को 12 आरसीसी के बॉक्स एक हिस्से में लगाए जाएंगे। इन बॉक्सों को लगाने का काम सुबह शुरू होगा। इसके पूर्व शनिवार को परेड ग्राउंड से इन बॉक्सों को क्रेन के माध्यम से सोहबतियाबाग लाने का काम किया गया। इसके लिए यहां 350 टन की क्षमता की तीन क्रेन बाहर से मंगवाई गई है। मौके पर हाइड्रा क्रेन का भी रेलवे उपयोग कर रहा है। यहां शनिवार को आरयूबी के एक हिस्से की दीवार गिराने के साथ ही उसमें आरसीसी के बॉक्स लगाए जाएंगे। हालांकि इस कार्य में थोड़ी दिक्कत है, लेकिन रेलवे ने 12 घंटे के भीतर पुल के एक हिस्से में आरसीसी के 12 बॉक्स लगाने का दावा किया है। इसके बाद दूसरे हिस्से में 12 अन्य बॉक्स 13 सितंबर को रेलवे लगाएगा। इस बीच मौके पर रेलवे के कार्य को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ दिन भर जुटी रही। इस वजह से वहां काम कर रहे लोगों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed