फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   9 lakh 80 thousand people took a dip on the sixth day, Golden Baba wearing six kilos of gold

Mahakumbh : छठे दिन 19 लाख 80 हजार लोगों ने लगाई डुबकी, छह किलो सोना पहनने वाले गोल्डेन बाबा खींच रहे ध्यान

Sun, 19 Jan 2025 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 12:59 PM IST
सार

महाकुंभ के छठे दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे तक  लगभग 19 लाख 80 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था। यह जानकारी प्रशासन की ओर से साझा की गई। जानकारी के अनुसार छठे दिन 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी और 9 लाख 84 हजार श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

विज्ञापन
9 lakh 80 thousand people took a dip on the sixth day, Golden Baba wearing six kilos of gold
गोल्डेन बाबा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के छठे दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे तक  लगभग 19 लाख 80 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था। यह जानकारी प्रशासन की ओर से साझा की गई। जानकारी के अनुसार छठे दिन 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी और 9 लाख 84 हजार श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। वहीं 17 जनवरी दिन शुक्रवार को लगभग सात लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। 18 जनवरी तक संगम में सात लाख 72 हजार श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में बाबाओं का अलग अंदाज, लोगों का अपनी ओर ध्यान खींच रहा है। 

विज्ञापन


महाकुंभ में बाबाओं का अलग- अलग स्वरूप भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच  रहा है। इन्हीं में से एक है गोल्डेन बाबा जो छह किलो सोना शरीर पर हर समय धारण किए रहते हैं। मीडिया से बात करते हुए गोल्डेन बाबा ने बताया कि छह किलो सोना पहनने के पीछे का क्या है कारण।

विज्ञापन

 गोल्डेन बाबा ने बताया कि उनका नाम श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित स्वामी नारायण नंद गिरिजी महाराज है। वह केरल के रहने वाले हैं और सनातन धर्म फाउंडेशन के अध्ध्यक्ष हैं।  उनका संबंध निरंजनी अखाडे़ से है। इन आभूषणों को पहनने के उद्देश्य का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सभी आभूषण उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देते हैं जो पूजा और प्रार्थना करने के लिए बहुत जरूरी है। आभूषण विभिन्न हिंदु देवी-देवताओं नटराज, नरसिंम्हा, मुरुगन भद्रकाली और अन्य को समर्पित हैं। इन आभूषणों में रुद्राक्ष, मूंगा, मणि, नीलम, पन्ना और अन्य कीमती पत्थर भी शामिल हैं। जिनका पूजा में इस्तेमाल होता है। उनके आभूषण में श्री यंत्र का निशान भी है। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस आभूषण में कुछ विशेषता है, यह आभूषण साढ़े छह किलो का है । जिसे वह पिछले 15 साल से पहन रहे हैं। आभूषण में जो रुद्राक्ष है उसे उनके पिता ने दिया था। इससे उन्हें एक साकारात्मक ऊर्जा मिलती है। जिसका संचार अन्य लोगों तक होता है। अगर वह पैंट-शर्ट पहन कर मेले में आते तो कोई उनका इंटरव्यू नहीं ले रहा होता। भगवान ने उन्हें एक माैका दिया है कि वह लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकें। इस महाकुंभ मेले में बहुत से लोगों ने अपने अलग नाम और पहचान से लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed