फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नगर निगम दस रुपये में खिलाएगा भरपेट भोजन

नगर निगम दस रुपये में खिलाएगा भरपेट भोजन

Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम दस रुपये में खिलाएगा भरपेट भोजन
नगर निगम दस रुपये में कराएगा भरपेट भोजन
विज्ञापन

- अन्नपूर्णा योजना के तहत निगम गेट पर बनेगा भोजनालय
- गऊघाट में व्यावसायिक केंद्र, कटरा में फूड जोन का प्रस्ताव
- निगम में कंसल्टेंट एजेंसी संग बैठक, डीपीआर बनाने का निर्देश
इलाहाबाद। नगर निगम जल्द ही अन्नपूर्णा योजना के तहत दस रुपये में भरपेट भोजन कराएगा। निगम मुख्यालय के गेट पर इसके लिए भोजनालय निर्माण का प्रस्ताव है। वहीं गऊघाट जोन कार्यालय परिसर में भूमिगत पार्किंग संग व्यावसायिक केंद्र और कटरा में निगम की भूमि पर फूड जोन बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए बुधवार को कंसल्टेंट एजेंसी ने महापौर, नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर आदि अफसरों के सामने पॉवर प्रजेंटेशन दिया। महापौर ने सभी योजनाओं का डीपीआर बनाने का निर्देश दिया है।
महापौर अभिलाषा गुप्ता के मुताबिक पांचवें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि से विकास के कार्य कराने का प्रस्ताव है। इसके तहत अन्नपूर्णा योजना के तहत भरपेट भोजन देने की योजना जल्द शुरू की जाएगी। मुख्यालय गेट पर पुलिस चौकी के बगल आधुनिक भोजनालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गऊघाट जोन कार्यालय में भूमिगत पार्किंग के बाद दुकानें बनाई जाएंगी। ऊपरी तल पर जलकल और नगर निगम का जोन कार्यालय के निर्माण का प्रस्ताव है। वहीं कटरा क्षेत्र में निगम की खाली जमीन पर फूड जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर के मुताबिक नगर निगम के सरोजनी नायडू मार्ग स्थित छोर की तरफ सुंदरीकरण का प्रस्ताव है। रोड पटरी को दुरुस्त कर एमजी मार्ग की तर्ज पर लाइटिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया है कि योजनाओं का डीपीआर जल्द तैयार कराएं, ताकि शासन को संस्तुति के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed