फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   माघमेला में पांच सीओ, 12 एसओ तैनात

माघमेला में पांच सीओ, 12 एसओ तैनात

Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
माघमेला में पांच सीओ, 12 एसओ तैनात
माघमेला में पांच सीओ, 12 एसओ तैनात
विज्ञापन

सभी अधिकारियों से तुरंत कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया
इलाहाबाद। एसएसपी आकाश कुलहरि ने रविवार को माघमेला में पांच सीओ और 12 थानेदारों को तैनात कर दिया। सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। जिले में तैनात पांच थानेदारों को भी उनके थाने से हटाकर माघ मेले में चार्ज दिया गया है।

चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज में सहायक सेनानायक अशोक पांडेय को सीओ संगम बनाया गया है। पीटीसी बरेली में डिप्टी एसपी रामसेवक यादव को सीओ परेड, सीबीसीआईडी इलाहाबाद में डिप्टी एसपी अभिनव कनौजिया को सीओ झूंसी, सीओ आफिस इलाहाबाद में तैनात माजिद अबरार को सीओ ट्रैफिक और सीओ करछना अमित श्रीवास्तव को अरैल सीओ बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव करछना के सीओ भी बने रहेंगे। एसएसपी ने इसके साथ ही इंस्पेक्टर मेजा शिवसागर पांडेय को इंस्पेक्टर प्राचीन गंगा, एसओ थरवई रहे उदयवीर सिंह को एसओ महावीर, एसओ खीरी लक्ष्मण पर्वत को एस संगम, एसओ घूरपुर अरविंद त्रिवेदी को एसओ कल्पवासी और एसओ सोरांव ओमशंकर शुक्ला को एसओ खाक चौक की जिम्मेदारी सौंपी है। कौशांबी में तैनात धर्मेंद्र प्रताप सिंह को एसओ परेड, बहराइच से आए दरोगा बृजेश द्विवेदी को एसओ माघमेला, जार्जटाउन में तैनात वीरेंद्र सिंह यादव को एसओ झूंसी, कौशांबी से आए इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह यादव को इंस्पेक्टर प्रयागवाल, पुलिस लाइन इलाहाबाद से दरोगा विनोद कुमार सिंह को एसओ अरैल, करेली में तैनात अंशुल पांडेय को एसओ महिला थाना और जल पुलिस के प्रभारी कड़े दीन यादव को माघमेला का जल पुलिस प्रभारी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed