फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   81 lakh recovered from the possession of Mumbai businessman at the junction, police engaged in investigation

प्रयागराज : जंक्शन पर मुंबई के कारोबारी के कब्जे से 81 लाख रुपये बरामद, आयकर विभाग छानबीन में जुटा

Sat, 07 May 2022 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 May 2022 07:49 PM IST
सार

शनिवार को जीआरपी की ओर से संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 4-5 के फुट ओवर ब्रिज के स्लोब के पास से एक काले रंग का सूटकेस बरामद किया गया।

विज्ञापन
81 lakh recovered from the possession of Mumbai businessman at the junction, police engaged in investigation
Prayagraj News : प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी की ओर से बरामद रुपये। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जीआरपी व आयकर विभाग की टीम की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार की शाम प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक काले सूटकेस में 81.20 लाख रूपए नगद बरामद हुआ है। वहीं इतनी बड़ी रकम की कोई पुख्ता जानकारी न दिए जाने केकारण रेलवे पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। जिसके बाद आयकर की टीम पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन

 


पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अंकित सेठ (25) बताया जो कि मुंबई का रहने वाला है और सोने के आभूषणों का व्यापारी है। उसका व्यापार के सिलसिले में अधिकतर मुंबई से प्रयागराज आना जाना रहता है। इसी सिलसिले में वह यहां आया था। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जब रुटीन चेकिंग कर रहे थे, तब यह व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर चार पर संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।

विज्ञापन

 

 

जब इसकी तलाशी ली गई तो भारी संख्या में कद रूपये बरामद हुए। जांच टीम में आयकर निदेशक संदीप सिंह, प्रभारी संतोष मालवीय, आयकर निरीक्षक संजय कुमार मेहता, आयकर निरीक्षक अर्पित कौशल, जीआरपी उप निरीक्षक अजीत कुमार शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन, महमूद अहमद, नीरज राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed