{"_id":"5b9c17cc867a55012c350652","slug":"71536956364-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे परीक्षा में भी पूछे गए गलत सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे परीक्षा में भी पूछे गए गलत सवाल
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने गलत जवाबों को बता दिया सही
अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप, आंसर की पर उठाई आपत्ति
असिस्टेंट लोको पायलट, तकनीशियन भर्ती परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट व तकनीशियन के पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने गलत जवाबों को सही बताने का आरोप अभ्यर्थियोें ने लगाया है। उनका दावा है कि शुक्रवार शाम जारी आंसर की में कई ऐसे जवाब दिए गए हैं जो गलत हैं। दारागंज निवासी अभ्यर्थी राहुल, राजेश कुमार व दो अन्य का आरोप है कि आसंर की में 55 नंबर सवाल का जवाब, ‘9409 का वर्गमूल कितना है’ 83 बताया गया है, जबकि सही जवाब 97 है। इसी तरह 71 नंबर सवाल का जवाब 240 मीटर बताया गया है जबकि सही जवाब 140 मीटर है। इसी तरह 44 नंबर प्रश्न ‘किसी संख्या का 84 प्रतिशत 105 है तो संख्या कितनी होगी’ का जवाब 120 बताया गया है जबकि सही जवाब 125 है। इसी तरह 29 नंबर प्रश्न का पहला जवाब सही माना गया है जबकि अभ्यर्थियों के मुताबिक इसका चौथा जवाब सही है। बता दें कि असिस्टेंट लोको पायलट व तकनीशियन के पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन पिछले महीने हुआ था। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड की ओर से आंसर की जारी की गई। हालांकि रेलवे बोर्ड ने इस आंसर की को अनंतिम बताते हुए आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद पुन: आंसर की जारी की जाएगी।