फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69 thousand teacher vacancy latest news KL Patel leader of teacher recruitment gang taken on remand

रिमांड पर लिया गया शिक्षक भर्ती गिरोह का सरगना केएल पटेल, घंटों चली पूछताछ

Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
69 thousand teacher vacancy latest news  KL Patel leader of teacher recruitment gang taken on remand
prayagraj news: शिक्षक भर्ती घोटाले का सरगना और मास्टर माइंड केएल पटेल। - फोटो : prayagraj

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का सरगना केएल पटेल शुक्रवार को रिमांड पर लिया गया। इस दौरान उससे घंटों पूछताछ हुई। शिवकुटी पुलिस की ओर से रिमांड पर लिए जाने के दौरान उससे एसटीएफ अफसरों ने भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने क्या जानकारी दी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


शिक्षक भर्ती गिरोह का सरगना केएल पटेल समेत 11 लोगों को सोरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान यह भी पता चला था कि रेलवे परीक्षाओं में धांधली की कोशिश में जुटे गिरोह ने धरपकड़ के दौरान उसका भी नाम बताया था और शिवकुटी थाने में दर्ज मुकदमे में वह वांछित भी किया गया था। सोरांव पुलिस की ओर से जेल भेजे जाने के दौरान शिवकुटी पुलिस ने भी अपने मामले में उसका रिमांड बनवाया था।

विज्ञापन

69 thousand teacher vacancy latest news  KL Patel leader of teacher recruitment gang taken on remand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों शिवकुटी पुलिस की ओर से दी गई अर्जी पर कोर्ट ने आठ घंटे के लिए उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड की अनुमति दी थी। कोर्ट की अनुमति पर शुक्रवार को शिवकुटी पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। नैनी जेल से उसे शिवकुटी थाने लाकर घंटों पूछताछ की गई।

इस दौरान उसके अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, सरगना पर सोरांव में दर्ज मामले की जांच में जुटी एसटीएफ टीम ने भी शिवकुटी थाने पहुंचकर उससे पूछताछ की। इस दौरान उससे जनवरी 2019 में रेलवे परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के साथ ही शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले से जुड़े सवाल भी पूछे गए। पूछताछ के बाद शाम पांच बजे के करीब उसे नैनी जेल में दाखिल करा दिया गया।

विज्ञापन

69 thousand teacher vacancy latest news  KL Patel leader of teacher recruitment gang taken on remand
Remand
पुलिस इस मामले में सिर्फ इतना बताती रही कि उससे पूछताछ की गई। उधर एसटीएफ अफसरों ने भी पूछताछ किए जाने की बात कबूल की। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, घंटों पूछताछ के बाद भी उससे कोई खास जानकारी पुलिस को हासिल नहीं हो सकी। ज्यादातर सवालों के जवाब के तौर पर वह खुद को निर्दोष ही बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed