{"_id":"60c266fd8ebc3e00d175ef97","slug":"500-contestants-of-abhyudaya-coaching-will-get-tablets-process-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्युदय कोचिंग के 500 प्रतियोगियों को मिलेगा टैबलेट, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्युदय कोचिंग के 500 प्रतियोगियों को मिलेगा टैबलेट, प्रक्रिया शुरू
Fri, 11 Jun 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:54 AM IST
सार
- मंडलायुक्त ने सूची तैयार करने के साथ नए सिरे से टाइम टेबल बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
tablet for students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभ्युदय कोचिंग में पंजीकृत मंडल के 500 प्रतियोगियों को टैबलेट दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त संजय गोयल ने पात्रों की सूची तैयार करने के साथ नए सिरे टाइम टेबल बनाने के भी निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार ने हर मंडल में 500 प्रतियोगियों को टैबलेट देने की घोषणा की है। अभी इस बाबत गाइडलाइन नहीं आई है लेकिन बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने समाज कल्याण विभाग के अफसरों से इसकी प्रारंभिक सूची तैयार करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने टीचिंग कैलेंडर बनाने का भी निर्देश दिया। हालांकि अभी ऑनलाइन ही कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने विषयवार टाइम टेबल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रतियोगियों की कक्षाएं एवं तैयारी प्रभावित हुई हैं, इसे भी ध्यान में रखकर कैलेंडर तैयार किया जाए।
मंडलायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट क्लास रूम बनाए जा रहे हैं। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए भी तैयारी कर ली जाए। अफसरों ने बताया कि कई शिक्षक बाहर से भी बुलाए जा रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त सभी शिक्षकों का जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया। बैठक में कोचिंग से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में उप निदेशक समाज कल्याण मंजूश्री श्रीवास्तव, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या दिनेश कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
000

15 से चलेगा पौधरोपण अभियान
प्रयागराज। जिले में 15 जून से वृहद पौधरोपण अभियान शुरू होगा। इसके लिए वन एवं उद्यान के अलावा अन्य विभागों को भी लक्ष्य दिए गए हैं। डीएम संजय कुमार खत्री ने बृहस्पतिवार को बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप गढ्ढे तैयार करने और उनके फोटोग्राफ्स भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने दो दिन के भीतर कार्ययोजना भी तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, डीएफओ रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।000