फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जश्न में हुड़दग किया तो दबोचेगी पुलिस

जश्न में हुड़दग किया तो दबोचेगी पुलिस

Sun, 31 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
जश्न में हुड़दग किया तो दबोचेगी पुलिस
जश्न में हुड़दंग किया तो दबोच लेगी पुलिस
विज्ञापन

-31 दिसंबर की रात हर तरफ रहेगी पुलिस की सख्ती
-गाड़ी चला रहे लोगों की ब्रीद एनाइलजर से होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर की रात जश्न मनाते समय ख्याल रहे कि हंगामा और शोर-शराबा न हो, साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने और सड़क पर हुल्लड़ करने से भी दूरी बनाएं रखें वरना पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ सकता है। हुड़दंगियों से निपटने के लिए शहर में हर तरफ पुलिस की टीम चेकिंग और गश्त करती रहेगी। शराब के नशे में बहके लोगों को पुलिस थाने भी ले जा सकती है। ऐसे लोगों की गाड़ियों को सीज भी किया जा सकता है।

हर साल की तरह 31 दिसंबर की रात शहरी जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। खासतौर से युवाओं में ज्यादा ही उत्साह है। पुलिस अफसरों ने इस दौरान शांति-व्यवस्था की खातिर इंतजाम कर लिए हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि शहर के सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे रविवार को शाम से अपने इलाके में लगातार गश्त पर रहें। इस दौरान वाहनों को रोककर चेकिंग की जाएगी साथ ही गाड़ी चला रहे लोगों की सांस का ब्रीद एनालाइजर से टेस्ट किया जाएगा। अगर वे नशे में गाड़ी चलाते मिले तो चालान और जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा सड़क पर खड़े होकर शराब पीने वालों या नशे में शोरगुल करने वाले लोगों को भी पुलिस पकड़ेगी। ऐसे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है और अगर ज्यादा नशे में हुए तो थाने ले जाकर उनके परिजनों को बुलाया जाएगा। शराब की दुकानों और मॉडल शॉप के आसपास भी पुलिस बल की सक्रियता रहेगी ताकि शराब पीकर लोग बाहर सड़क पर हुड़दंग नहीं कर सकें। सिविल लाइंस में सुभाष चौराहा, हॉट स्टफ चौराहा, हर्ष होटल चौराहा समेत आठ स्थानों पर पुलिस टीम रहेगी। शाहगंज, जार्जटाउन, धूमनगंज, कोतवाली में भी चेकिंग होगी।
विज्ञापन

















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed