{"_id":"605e3af78ebc3e8c955c135e","slug":"4-people-tested-covid-positive-allahabad-news-ald3027291119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। लोग मॉस्क भी नहीं लगा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। जिले में अब तक 5490 मरीज मिले हैं। इनमें 5362 मरीज ठीक हो गए हैं। मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों की संख्या 54 है। इनमें एलटू अस्पताल में 19, एसआरएन प्रयागराज में तीन और लखनऊ में दो मरीज भर्ती है। अन्य मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जांच से कतरा रहे ट्रेनों से आने वाले यात्री
दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों से ट्रेनों से आने वाले यात्री कोरोना की जांच कराने से कतरा रहे हैं। जांच से बचने के लिए प्रतापगढ़ जंक्शन से पहले ही आउटर या फिर छोटे स्टेशनों पर ट्रेन रुकते ही उतर जा रहे हैं। यही हाल बसों से घर आने वाले यात्रियों का है। वह डिपो के बजाए कुछ दूर पहले ही बसों से उतर जा रहे हैं। गैर प्रांत से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोरोना जांच की जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें घर जाने दिया जाता है।