फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अखाड़ा परिषद, प्रशासन की बैठक

अखाड़ा परिषद, प्रशासन की बैठक

Sun, 10 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद, प्रशासन की बैठक
तैयार हुआ अर्द्धकुंभ का खाका
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद के साथ प्रशासन की बैठक में संतों-श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहा जोर
निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा, पार्किंग स्थल बढ़ाने पर रहा जोर

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अखाड़ा परिषद के साथ प्रशासन की रविवार को हुई बैठक में अर्द्धकुंभ-2019 के आयोजन का खाका तैयार किया गया। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा भी हुई। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने पेशवायी सवारियों के मार्गों का निरीक्षण प्रशासनिक अफसरों की निगरानी में कराने की मांग की, जिससे कि रास्ते के अतिक्रमण को हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मेले में जमीन समय से न मिल पाने की शिकायत बनी रहती है। इसलिए इस बार अखाड़ों को प्राथमिकता के आधार पर जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ में उनके पीछे मंडलेश्वरों को भी भूमि उपलब्ध कराई जाए। संतों ने संगम के पास पार्किंग की व्यवस्था तथा आवागमन की सुविधा बढ़ाने की मांग भी उठाई, जिससे श्रद्धालुओं को कम से कम दूरी तय करनी पड़े। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने बताया कि अखाड़ा परिषद के सुझावों के अनुरूप प्रशासन लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहा है। शहर में तथा आसपास के इलाकों में अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी काम समय से पूरे होंगे। इसके निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। डीएम संजय कुमार ने कहा कि संगम क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नही होने दी जायेगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सुरक्षा इंतजामों के बार में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed