फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शिक्षामित्र दिल्ली रवाना, आदर्श शिक्षक वेलफेयर

शिक्षामित्र दिल्ली रवाना, आदर्श शिक्षक वेलफेयर

Sun, 10 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र दिल्ली रवाना, आदर्श शिक्षक वेलफेयर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए शिक्षामित्र दिल्ली रवाना
विज्ञापन

इलाहाबाद। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर अड़े प्रदेश भर के शिक्षामित्र प्रदेश सरकार के फैसले से नाराज हैं और अब उन्हें केंद्र सरकार से उम्मीद है। इसके लिए शिक्षामित्र 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इलाहाबाद से भी बड़ी संख्या में शिक्षामित्र रविवार को दोपहर बाद बसों और ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिले के 21 ब्लॉकों में तैनात 3642 शिक्षामित्रों में से ज्यादातर दोपहर में चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल के पास एकत्र हुए। शिक्षामित्र संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष वसीम अहमद एवं अश्वनी त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षामित्र यहीं से बसों के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। कुछ शिक्षामित्र रात में ट्रेनों के जरिए भी दिल्ली गए।
00
शिक्षामित्रों के मानदेय, पूर्व विद्यालय भेजने को जारी हो स्पष्ट आदेश
0 आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सरकार से की मांग
इलाहाबाद। आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सरकार से शिक्षामित्रों को मूल पद एवं पूर्व विद्यालय में भेजने तथा 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय का स्पष्ट आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है, ताकि वे भटके नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण ढंग से अध्यापन करें। एसोसिएशन की रविवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि अभी शिक्षामित्रों के पास बहाना है कि हम समायोजित विद्यालय में रहें या पूर्व विद्यालय में आएं। यह बिना शासनादेश के स्पष्ट नहीं हो सकता।
विज्ञापन

बैठक में परिषदीय शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने वित्त एवं लेखाधिकारी से अपील किया कि इसके लिए सरकार से तत्काल बजट मांगा जाए। इसके साथ 72825, 15000 एवं 16640 पदों पर भर्ती, शिक्षकों के वेतन का एरियर, परिचय पत्र, संकुल प्रभारियों एवं बीईओ को लैपटॉप आदि की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रभाकर मिश्र एवं संचालन भूपेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इसमें भारत भूषण त्रिपाठी, वैधनाथ मिश्र, कमलेश त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, डॉ.मुनीश मिश्र, रत्नेश शुक्ल, मयंकधर दुबे आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.गीता रंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed