फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 officers of service cadre and two officers of bench secretary cadre promoted

Promotion :  सेवा संवर्ग के 12 और न्यायपीठ सचिव संवर्ग के दो अधिकारी पदोन्नत

Sat, 01 Apr 2023 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 12 और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के दो अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
12 officers of service cadre and two officers of bench secretary cadre promoted
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 12 और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के दो अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मोहम्मद जिया नज़म को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर, श्रीराम विश्वकर्मा, राजेश कुमार वर्मा (लखनऊ) को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर, महेश कुमार पाल (लखनऊ), विमल कुमार धवन (लखनऊ), गुलाब सिंह को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, गोपाल सिंह (लखनऊ), सतीश चंद्र, राम भवन को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर, मिलन गुप्ता, कु मनीषा उर्वशी, श्याम वेद वर्मा (लखनऊ) को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार पदम प्रकाश श्रीवास्तव (लखनऊ) को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर, अवधेश कुमार सिंह को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। अधिकारियों की पदोन्नति पर उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, आलोक कुमार निरंजन, विजयानंद द्विवेदी, गवेंद्र सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed