फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   115 DLED colleges will be increased in the new session

नए सत्र में बढ़ जाएंगे 115 डीएलएड कॉलेज

Thu, 08 Jun 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Jun 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
115 DLED colleges will be increased in the new session
distance education
वर्ष 2017-18 में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) में प्रवेश के लिए 115 कॉलेज और बढ़ जाएंगे। ऐसा होने पर इन कॉलेजों में डीएलएड की तकरीबन 5750 सीटें भी बढ़ जाएंगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय वर्ष 2016-17 के लिए डीएलएड में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 63 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) एवं 1422 निजी कॉलेजों में कुल 81600 अभ्यर्थियों के डीएलएड में प्रवेश लिए जाएंगे। इसके बाद सत्र 2017-18 के लिए इनके साथ 115 कॉलेज और बढ़ जाएंगे। इनमें 29 डायट तथा 86 निजी कॉलेज होंगे। आमतौर पर प्रत्येक डीएलएड कॉलेज में 50 सीटों का कोटा होता है। इस हिसाब से इन 115 नए कॉलेजों में तकरीबन 5750 सीटें भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


डीएलएड में सत्र पिछड़ने को लेकर न्यायालय ने सख्त टिप्पणी करते हुए उसे नियमित करने का आदेश दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय 2016-17 की प्रवेश प्रक्रिया तेजी से पूरी कराएगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह के मुताबिक 2016-17 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2017-18 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed