फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10.30 lakh cheated in the name of job in Metro, handed over fake appointment letter

Fraud : मेट्रो में नौकरी के नाम पर 10.30 लाख ठगे, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

Mon, 10 Jul 2023 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 12:10 AM IST
सार

ज्वाइनिंग की तारीख से एक दिन पहले फोन कर बताया कि तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके बाद से वह आए दिन आज-कल करते हुए उन्हें टरकाने लगा। रुपये वापस मांगने पर फोन बंद कर दिया और व्हाट्सएप से बात करने लगे।

विज्ञापन
10.30 lakh cheated in the name of job in Metro, handed over fake appointment letter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन छात्रों से 10.30 लाख रुपये हड़प लिए गए। उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया। पोल खुलने पर रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने जार्जटाउन थाने में आरोपी कोचिंग संचालक पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

श्रवण सिंह निवासी गोड़सरा थाना गहमर जिला गाजीपुर ने पुलिस को बताया कि वह सुंदरम् टावर रामबाग स्थित कोचिंग में पढ़ता था। जहां उसकी मुलाकात संचालक व संस्थापक शुकुमार सरकेल निवासी लाउदर रोड से हुई। एक साल तक कोचिंग करने के बाद वह घर चला गया। अचानक एक दिन कोचिंग संचालक ने फोन कर बताया कि उसका दोस्त मेट्रो लखनऊ में अधिकारी है। वह नौकरी लगवा सकता है।

विज्ञापन


इसके बाद वह अपने दोस्त अमन श्रीवास्तव निवासी ग्राम वकसड़ा पोस्ट भदौरा ग्राम गहमर जिला गाजीपुर और अभिषेक कुमार राय निवासी ग्राम- टिसौरा थाना कोतवाली जमानिया जिला गाजीपुर के साथ प्रयागराज आया। कोचिंग संचालक उन्हें बालसन चौराहे पर मिला और कार में बैठाकर बताया कि खाते में पैसा ट्रांसफर कर दो। दो-तीन में नियुक्ति पत्र मिल जाएगा और वह खुद लखनऊ चलकर उनकी ज्वाइनिंग करा देगा। उसकी बातों पर भरोसा करके तीनों ने फोनपे पर 6.30 लाख व चार लाख नकद उसे दे दिए। कुछ दिनों बाद उसने नियुक्ति पत्र भी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइनिंग की तारीख से एक दिन पहले फोन कर बताया कि तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके बाद से वह आए दिन आज-कल करते हुए उन्हें टरकाने लगा। रुपये वापस मांगने पर फोन बंद कर दिया और व्हाट्सएप से बात करने लगे। आरोप है कि 17 जून को फोन पर गालीगलौज करने लगे और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed