फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth Sports Talent Award Ceremony

अलीगढ़ः मैदान पर खिलाड़ियों पसीना खोलेगा मेडल जीतने का द्वार

Thu, 12 Aug 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth Sports Talent Award Ceremony
डिप्टी कलेक्टर भावना विमल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के भाल पर स्वर्ण तिलक लगने से देशवासी झूम उठे। कुश्ती में रवि दहिया और भारोत्तोलन में मीराबाई चानू की चांदी हो गई। मुक्केबाजी में लवलीना, कुश्ती में बजरंग पुनिया, बैडमिंटन में पीवी सिंधु व हॉकी पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीतकर खेल की दुनिया में जोरदार आमद दर्ज कराई है। साल 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में भी भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। ऐसी उम्मीद हर भारतीय को है। युवा खिलाड़ियों में जोश भरने और प्रेरित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला व जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स में युवा खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भावना विमल (पीसीएस) रहीं। अध्यक्षता क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने की। संचालन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने किया।
विज्ञापन

अच्छा खेलिए, देश को गर्व कराइए : भावना
युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर भावना विमल ने युवा खिलाड़ियों से कहा कि वह अच्छा खेलें और देश को गर्व कराएं। खिलाड़ियों को अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना होगा। दृढ़ संकल्प होकर वह तन-मन से मेहनत करेंगे, तो जो उन्होंने अपने जीवन में लक्ष्य बनाया है, उसे हासिल कर सकते हैं। उनका खेल में बेहतरीन भविष्य है। भावना ने युवा खिलाड़ियों से मुखातिब होते हुए कहा कि वह जिस तरह से अमर उजाला के मंच से बोल रही हैं, वह भी इसी तरह भविष्य में युवाओं को प्रेरित करेंगे। सम्मानित करेंगे। उनकी यही शुभकामना है। उन्होंने युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह के शानदार आयोजन पर अमर उजाला परिवार को धन्यवाद दिया। डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि युवा खिलाड़ियों की संघर्ष कहानी प्रेरित करती है। उनके साथ मंच साझा करना उनके लिए गौरव की बात है। किरन चौधरी का योगा प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने स्टेडियम की जो समस्याएं स्टेडियम की बताई हैं, उसे अपने स्तर या उच्चाधिकारियों (डीएम) के स्तर से दूर कराने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

मैडम, मुझे भी अपनी किताब दिला दो
युवा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले कुश्ती खिलाड़ी लकी चौधरी व मुक्केबाज रिंकी शर्मा ने मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर भावना विमल से अनुरोध किया कि जिस तरह वह ढेर सारी किताबें पढ़कर पीसीएस की परीक्षा पास करके अधिकारी बनी हैं, उसी तरह उन्हें भी किताबें (स्टेडियम में रिंग, कुश्ती के गद्दे, कोच व अन्य सुविधाएं) मुहैया करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरीबा खान (निशानेबाजी)
सिविल लाइंस, अलीगढ़ निवासिनी स्कीट निशानेबाज अरीबा खान, विश्वकप चैंपियनशिप-2021 के लिए चयनित हो चुकी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जूनियर कप-2017 में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर विश्वकप-2018 में टीम स्पर्धा में कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप-2019 में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्पर्धा में चार पदक।
पूजा रानी (एथलेटिक्स)
अतरौली निवासिनी ट्रिपल जंप व लांग जंप खिलाड़ी पूजा रानी ने तीन बार राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। वह खेलो इंडिया में खेल चुकी हैं। फेडरेशन कप में भी खेल चुकी हैं। वर्ष-2017 में स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला हो चुका है, जो अब साईं हॉस्टल बीएचयू में हैं। यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लांग जंप व ट्रिपल जंप में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
अमित चौधरी (एथलेटिक्स)
होली चौक, क्वार्सी निवासी एथलीट अमित चौधरी ने खेलो इंडिया-2020 गुवाहाटी, असम में हिस्सा लिया। यूपी स्टेट एथलेटिक्स में 1500, 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय एथलेटिक्स-2021 के 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष-2019 में इटावा में सीबीएसई कलस्टर्स व सीबीएसई नेशनल में तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। वर्ष-2019 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 के लिए चयन।
रिंकी शर्मा (मुक्केबाजी)
निवासिनी रामबाग कॉलोनी, अलीगढ़ मुक्केबाज रिंकी शर्मा ने वर्ष-2016 में यूथ नेशनल नई दिल्ली में कांस्य पदक, वर्ष-2019 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता कर्नाटक में कांस्य पदक, वर्ष-2019 में सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में स्वर्ण पदक, वर्ष-2017, 2018, 2019 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभाग किया। वर्ष-2019 में इंडिया कैंप किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन बार स्वर्ण पदक।
भारती शर्मा (मुक्केबाजी)
निवासिनी एटा चुंगी, अलीगढ़ मुक्केबाज भारती शर्मा ने 18 से 23 जुलाई-2021 तक हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष-2021 में जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता, हरियाणा में प्रतिभाग किया। वर्ष-2016 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इलाहाबाद में कांस्य, वर्ष-2017 में मेरठ में रजत, वर्ष-2018 में झांसी में स्वर्ण पदक व वर्ष-2021 में मेरठ में स्वर्ण पदक।
तरुण जादौन (कुश्ती)
सुरेंद्र नगर निवासी कुश्ती खिलाड़ी तरुण जादौन (79 किलोग्राम) ने वर्ष-2017 में यूपी स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता मेरठ में रजत पदक जीता। वर्ष-2021 में यूपी स्टेट जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता अजायपुर, ग्रेटर नोएडा में कांस्य पदक।
लकी चौधरी (कुश्ती)
हरदुआगंज के कोंडरा गांव निवासी कुश्ती खिलाड़ी लकी चौधरी (82 किलोग्राम) ने वर्ष-2017 में यूपी स्टेट कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वर्ष-2018 में यूपी स्टेट जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक, वर्ष-2019 में यूपी स्टेट जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
हिमांशी गुप्ता (हॉकी)
गाजियाबाद निवासिनी हॉकी खिलाड़ी हिमांशी गुप्ता, डीएस कॉलेज अलीगढ़ में अध्ययनरत हैं। उन्होंने वर्ष-2018 में स्कूल नेशनल में हिस्सा लिया। वर्ष-2020 में खेलो इंडिया में शामिल हुईं। वर्ष-2019 में नेहरू कप खेला। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश टीम का भी कई बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
हनी यादव (फुटबॉल)
देवी नगला, अलीगढ़ निवासिनी फुटबॉल खिलाड़ी हनी यादव ने वर्ष-2017-18 में यूपी नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। वर्ष-2018-2019 में स्कूल नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं।
ज्योति (कबड्डी)
बाजौंता, टप्पल निवासिनी कबड्डी खिलाड़ी ज्योति ने वर्ष-2018-19 में राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। युवा मंडल व प्रदेशीय विभाग दल की कबड्डी प्रतियोगिता मेें जोन स्तर पर विजेता व राज्य स्तर पर उप विजेता टीम रही। कुश्ती में राज्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक।
सोनम (कबड्डी)
बाजौंता, टप्पल निवासिनी कबड्डी खिलाड़ी सोनम ने वर्ष-2018-19 में राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। राज्य स्तर पर रजत पदक, युवा मंडल व प्रदेशीय विभाग दल की कबड्डी प्रतियोगिता मेें जोन स्तर पर विजेता व राज्य स्तर पर उप विजेता टीम रही।

इनकी रही मौजूदगी
यूपी एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी, जिला शूटिंग संघ के सचिव खालिद खान, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सोम प्रकाश शर्मा, जिला कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, जिला वालीबाल संघ के सचिव प्रेम सिंह लोधी, कबड्डी प्रशिक्षक दलवीर सिंह बालियान, राष्ट्रीय पदक विजेता हीरा सिंह, दानिश अहमद।
खेल की अहमियत
-खेल से कल्पना शीलता व सृजनात्मक।
-खेल से शारीरिक व क्रियात्मक विकास।
-खेल से होता है भाषा का विकास।
-खेल से बच्चे सीखते हैं सामाजिक होना।
-खेल से होता है भावात्मक विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed