{"_id":"67eee7e7bf0ab07b1403381b","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102278-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन ने युवक में मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन ने युवक में मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:26 AM IST
सार
कैंटर के पहिये में पंक्चर हो गया। चालक ने कैंटर साइड में खड़ा कर दिया। युवक सड़क के किनारे पहिया बदलने लगे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली के गांव खेड़िया रफातपुर निवासी बनवारीलाल (38) एक कैंटर में हेल्पर थे। 29 मार्च को ककेथल स्थित फैक्टरी से मुर्गीदाना लेकर जा रहे कैंटर के पहिये में रायपुर दलपतपुर के निकट पंक्चर हो गया। चालक ने कैंटर साइड में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
बनवारी लाल सड़क के किनारे पहिया बदलने लगे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बनवारीलाल की मौत हो गई। कैंटर स्वामी तेज सिंह निवासी बझेड़ा ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन