{"_id":"64b445cc839136c16c04532a","slug":"young-man-saved-from-drowning-while-walking-aligarh-news-c-109-1-jat1001-128-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पैदल निकलते समय बहने से बचा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पैदल निकलते समय बहने से बचा युवक
Mon, 17 Jul 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
गांव महाराजगढ़ में घरों में घुसे पानी के कारण चार लोग महाराजगढ़ से शेरपुर गांव के रास्ते पैदल निकलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तेज प्रवाह के कारण तीन लोग गांव महाराजगढ़ की ओर लौट गए, जबकि दयाराम पुत्र तेज सिंह निवासी महाराजगढ़ पानी के प्रवाह के साथ बहने लगे। इस पर दयाराम ने एक पेड़ को पकड़ लिया और पेड़ के ऊपर चढ़ गया।
इसी दौरान थाना प्रभारी व एसडीएम मोहम्मद अमान रेस्क्यू टीम के साथ इलेक्ट्रॉनिक बोट से वहां पहुंचे और पेड़ पर चढ़े युवक को बोट के जरिये सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। प्रशासनिक टीम ने गांव में फंसे करीब 15 ग्रामीणों गांव से निकलकर राहत शिविर तक पहुंचाया। गांव में ही रुके ग्रामीणों के लिए बोट के जरिये जरूरी खाद्य सामग्री पहुंचाई।