{"_id":"6b05e51a9baa4231950d4bdb","slug":"young-man-dies-in-tractor-trolley-collision-aligarh-news-c-107-1-ade1001-100142-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 25 Nov 2026 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खैर। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर मानपुर खुर्द गांव के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम के समय जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
खैर इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार, बझेड़ा गांव निवासी बेनामी (38) पुत्र मोहनलाल एक निजी कंपनी में काम करते थे। मंगलवार सुबह वह गौमत चौराहे से पैदल ही खैर कस्बे की ओर आ रहे थे। मानपुर खुर्द गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार शाम बेनामी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन भाई और एक बहन में वह सबसे बड़े थे। उनकी मौत से माता-पिता, पत्नी मीरा देवी, दो बेटे, दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।