फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   X-ray film finished in Aligarh District Hospital

मोबाइल में फोटो ले जाइए: जिला अस्पताल में एक्स-रे की फिल्म खत्म, स्टाफ नर्स कर रहीं मरीजों का उपचार

Tue, 11 Feb 2025 11:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:14 AM IST
सार

अस्पताल में सीने का एक्स-रे करने पहुंचे मरीजों को एक्स-रे नहीं दी जा रही है। इसके पीछे वजह अस्पताल में फिल्म का न होना तकनीशियन द्वारा बताया गया। मरीजों को बिना एक्स-रे लौटना पड़ा।

विज्ञापन
X-ray film finished in Aligarh District Hospital
मरीज को मोबाइल में रिपोर्ट की फोटो खींचकर दी जा रही हैं - फोटो : पाठक

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में अगर आप एक्सरे कराने जा रहे हैं, तो अपने साथ स्मार्टफोन लेकर जाइए। दरअसल, अस्पताल में एक्सरे की फिल्म खत्म हो गई है। जांच कराने आए लोगों को मोबाइल में एक्स-रे की फोटो खींचनी पड़ रही है।

विज्ञापन


अस्पताल में सीने का एक्स-रे करने पहुंचे मरीजों को एक्स-रे नहीं दी जा रही है। इसके पीछे वजह अस्पताल में फिल्म का न होना तकनीशियन द्वारा बताया गया। मरीजों को बिना एक्स-रे लौटना पड़ा। मरीजों ने बताया कि उन्होंने अपनी एक्स-रे रिपोर्ट मांगी, तो बताया कि इसका एक्स-रे नहीं निकल पाएगा, क्योंकि उनके पास फिल्म नहीं है। अगर ज्यादा जरूरत हो, तो कंप्यूटर पर दिख रहे एक्स-रे की मोबाइल से फोटो खींच लें। मजबूरन उन्हें एक्स-रे की फोटो खींचनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जो आरोप मरीज लगा रहे हैं कि वह गलत है। एक्स-रे फिल्म पर्याप्त है। केवल उन लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिसमें टीबी के लक्षण हैं। 32 लाख लोगों में पांच लाख लोगों को टीबी के उच्च जोखिम में चिह्नित किया गया था, जिनकी स्क्रीनिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर भ्रमण पर, स्टाफ नर्स कर रहीं मरीजों का उपचार

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद में 10 फरवरी को ड्यूटी के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। उनकी जगह स्टाफ नर्स मरीजों का उपचार कर रही थीं। डॉक्टर के न होने से मरीजों को परेशानी हुई है।
नौरंगाबाद में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ओपीडी में नहीं डॉक्टर, स्टाफ नर्स देख रही मरीज
स्वास्थ्य केंद्र में आसपास इलाकों से सर्दी, बुखार, खांसी, जुकाम सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज रोजाना (रविवार को छोड़कर) पहुंच रहे हैं, जिनकी संख्या करीब 100 रहती है। दोपहर 12:30 बजे डॉक्टर नहीं थीं। मरीजों ने पूछा तो बताया गया कि वह विभागीय कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं। केंद्र पर मौजूद स्टाफ नर्स ने मरीजों को देखा और दवाएं भी लिखीं। मरीज रामवती ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थीं। जब डॉक्टर नहीं मिलीं तो स्टाफ नर्स को दिखाया। उन्होंने दवाएं भी लिखीं। मरीज प्रमोद ने बताया कि स्टाफ नर्स ने दवाएं भी लिखीं। डॉक्टर के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि वह बाहर हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि विभागीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉक्टर गई होंगी। इस समय स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता के कई कार्यक्रम चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed