फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman murdered for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
woman murdered for dowry
महानगर के महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव हाजीपुर फत्ते खां में रविवार रात विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें गला दबाकर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप है। इस मामले में पति सहित छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाथरस के हसायन क्षेत्र के गांव मंडनपुर की 20 वर्षीय कमलेश की शादी आठ माह पूर्व हाजीपुर फत्ते खां के चन्द्रप्रकाश संग हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। दहेज में बाइक व दो भैंस लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। रविवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराली शव घर में छोड़कर भाग गए। खबर पर पुलिस व मायके पक्ष के लोग आ गए। इस दौरान मायके वालों ने हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। बाद में पति चन्द्रप्रकाश सहित छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा के अनुसार मामले में आरोपियों को तलाशा जा रहा है। बाकी पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed