फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman jumps into Kali river

अलीगढ़: रात में खाई खीर-पूड़ी, सुबह लगाई महिला ने काली नदी में छलांग, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

Sun, 06 Sep 2026 01:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 06 Sep 2026 01:02 PM IST
सार

पत्नी को घर में न पाकर परिवार के सभी लोग आस-पड़ोस में उसकी तलाश करने निकले। तलाश के दौरान उन्हें घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर काली नदी पुल पर कुछ सामान मिला। पुल पर सुगढ़वती की चप्पल पड़ी हुई थी। साथ ही, घर की चाबी का गुच्छा भी वहीं मिला।

विज्ञापन
Woman jumps into Kali river
पुल पर मौजूद ग्रामीण, सुगढ़वती, रेस्क्यू टीम महिला को तलाशती हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दही बेचा सिकंदरपुर में 6 सितंबर की सुबह एक महिला के काली नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। वे नदी में महिला की गहनता से तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि 5 सितंबर की रात घर में सब कुछ सामान्य था। उनकी पत्नी सुगढ़वती ने रात में खीर-पूड़ी बनाई थी। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को भोजन कराया। इसके बाद परिवार के सभी लोग रोजाना की तरह अपने-अपने बिस्तर पर सो गए। सुगढ़वती हर रोज सुबह करीब चार बजे सबसे पहले जागती थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी आवाज देकर जगाया करती थी। परंतु रविवार की सुबह जब परिवार के सभी सदस्य जागे, तो उन्होंने देखा कि सुगढ़वती घर में नहीं थी।
विज्ञापन


काली नदी पुल पर मिली चप्पल, चाबी का गुच्छा
पत्नी को घर में न पाकर परिवार के सभी लोग आस-पड़ोस में उसकी तलाश करने निकले। तलाश के दौरान उन्हें घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर काली नदी पुल पर कुछ सामान मिला। पुल पर सुगढ़वती की चप्पल पड़ी हुई थी। साथ ही, घर की चाबी का गुच्छा भी वहीं मिला। इन वस्तुओं को देखकर परिवार वालों ने अनुमान लगाया कि सुगढ़वती काली नदी में कूद गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस अनुमान के बाद परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अलीगढ़ से एक विशेष रेस्क्यू टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम अब काली नदी में महिला की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed