{"_id":"64cfe14763df0361ed0355f6","slug":"woman-health-deteriorates-after-delivery-death-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत, काटा हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत, काटा हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
Sun, 06 Aug 2023 11:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:37 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार शनिवार को पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद तालसपुर स्थित एक दाई के यहां पूनम ने प्रसव के दौरान बेटी को जन्म दिया। शाम को पूनम की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काट दिया।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल, अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में प्रसव के बाद अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। महिला का तालसपुर स्थित एक दाई के यहां प्रसव कराया गया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते खूब हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पूनम निवासी हरदोई, पाली मुकीमपुर की शादी शादी 5 साल पहले गभाना के नूरपुर निवासी एक युवक के हुई थी। परिवार में दो बेटियां हैं। पति पीडब्ल्यूडी में क्लर्क हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार को पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद तालसपुर स्थित एक दाई के यहां पूनम ने प्रसव के दौरान बेटी को जन्म दिया। शाम को पूनम की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काट दिया। ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन