फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman beaten for dowry and given triple talaq

Aligarh News: दहेज के लिए महिला को पीटा, दिया तीन तलाक, आठ पर मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jan 2025 04:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 04:55 PM IST
सार

आरोप है कि पति, सास, जेठ, जिठानी, ननद, ममिया ससुर आदि ने लात, घूंसे व थप्पड़ों से मारा-पीटा। शाैहर ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। 

विज्ञापन
Woman beaten for dowry and given triple talaq
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में बुलट बाइक और दो लाख रुपये नहीं देने पर थाना रोरावर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना रोरावर क्षेत्र के नींवरी मोड़ गोंडा रोड निवासी शहनाज का कहना है कि उसका निकाह 18 अगस्त 2024 को वाहिद निवासी शहंशाहबाद, लाइनपार जमालपुर थाना क्वार्सी से हुआ था। ससुराल वाले दहजे से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि 28 अक्तूबर 2024 को पति वाहिद, सास शकीना, जेठ शाहिद, जिठानी शबनम, ननद यासमीन व गुड़िया, ममिया ससुर गम्मू व बिलकिस ने लात, घूंसे व थप्पड़ों से मारा-पीटा। 
विज्ञापन


शाैहर ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। आरोप है कि वाहिद ने अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दिया था। पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed