{"_id":"6a8ea8520ad1bed1de0b7571","slug":"instagram-star-chhavi-and-mother-sarika-killed-in-road-accident-father-in-critical-condition-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की इंस्टा फेम की मौत: मां के साथ जा रहीं थी उज्जैन, रास्ते में छवि और मां सारिका की कार ट्रक में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इंस्टा फेम की मौत: मां के साथ जा रहीं थी उज्जैन, रास्ते में छवि और मां सारिका की कार ट्रक में घुसी
Wed, 26 Aug 2026 02:47 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:47 PM IST
सार
हाथरस जिले की इंस्टा फेम छवि और उनकी मां सारिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता गंभीर घायल हैं। उज्जैन जाते समय मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में मंगलवार की सुबह हादसा हुआ।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हाथरस जिले में चर्चित छवि वार्ष्णेय (22) व उनकी मां सारिका (47) की उज्जैन जाते समय गरोठ हाईवे पर मौत हो गई। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के इस हाईवे पर मंगलवार सुबह छवि की कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई।
कार में छवि और मां सारिका के अलावा पिता श्यामबाबू लाल (49) और ससुर सूरजपाल (53) निवासी मुरवार गोंडा (अलीगढ़) भी सवार थे। फेफड़े फटने से पिता श्यामबाबू को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। समधी सूरजपाल और कार चालक सचिन (30) खतरे से बाहर हैं।
हाथरस जंक्शन के गांव महौ निवासी श्याम बाबूलाल किराना कारोबारी हैं। दो बच्चों में बड़ा बेटा कृष्णा भी कारोबार संभालता है। बेटी छवि पढ़ाई कर रही थी साथ ही वह सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम, स्नैपचैट इन्फ्लुएंसर भी थी। इसके जरिये छवि ने पूरे जिले में लोकप्रियता हासिल कर ली।

यही वजह थी कि मध्यप्रदेश में हुए इस सड़क हादसे की खबर चंद घंटों में न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि पूरे जिले में फैल गई। जानकारी मिली है कि परिवार ने उज्जैन में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम बनाया था। सोमवार की सुबह कृष्णा के ससुर सूरजपाल अपनी अर्टिगा कार लेकर आए थे।
यहां से श्यामबाबू लाल, उनकी पत्नी सारिका व बेटी छवि साथ में उज्जैन के लिए निकले थे। सोमवार शाम परिवार ने राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। वहां आराम करने के बाद देर रात उज्जैन के लिए निकले।
मंगलवार सुबह छह बजे उज्जैन से करीब 70 किलोमीटर पहले आगर मालवा के बड़ौद क्षेत्र में गांव रामाखेड़ी के समीप कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए।
छवि उछल कर दूर जाकर गिरीं, जबकि मां गाड़ी में ही फंस गई। श्यामलाल व सूरजपाल को भी गंभीर चोटें आईं। चालक सचिन को हल्की चोटें लगीं। छवि व उनकी मां सारिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव से परिजन आगर मालवा के लिए रवाना हो गए, जो देर शाम वहां पहुंचे।
यूट्यूब पर 7.76 लाख, इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोअर्स
महौ जैसे ग्रामीण इलाके से निकलकर छवि वार्ष्णेय ने सोशल मीडिया पर काफी अच्छी पहचान बना ली थी। उनके 7.76 लाख फॉलोअर्स हैं। फरवरी में एक गाना भी जारी किया जिसे पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिले। इसी तरह सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख फॉलोअर्स हैं।

भाजपा की जिला महामंत्री रहीं सारिका
वहीं, सारिका भाजपा के महिला मोर्चा में जिला महामंत्री भी रह चुकी हैं। दिन भर सांत्वना देने वालों का जमघट लगा रहा। श्यामबाबू व उनके भाइयों की दुकानें मुख्य बाजार में है, जिस कारण वहां भी सन्नाटा देखने को मिला।

जिसने सुनी खबर वह रह गया स्तब्ध
हादसे की खबर मिलते ही महौ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। बड़ी संख्या में व्यापारी श्यामबाबू के घर पहुंचे। हर कोई घटना से स्तब्ध दिखा। घर पर श्यामबाबू के भाई व भतीजे मौजूद थे।

बेटे-बहू को नहीं दी मौत की खबर
श्यामबाबू के इकलौते बेटे कृष्णा व उनकी पत्नी को बहन छवि व मां सारिका की मौत की सूचना नहीं दी गई थी। कृष्णा को यही बताया गया कि हादसा हुआ है।
श्यामबाबू के इकलौते बेटे कृष्णा व उनकी पत्नी को बहन छवि व मां सारिका की मौत की सूचना नहीं दी गई थी। कृष्णा को यही बताया गया कि हादसा हुआ है।