फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sugar will be sold at 60 per kg in Mahavirganj-Kanvariganj starting today

Aligarh News: महावीरगंज-कनवरीगंज में आज से 60 रुपये किलो बिकेगी चीनी

Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sugar will be sold at 60 per kg in Mahavirganj-Kanvariganj starting today
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के मद्देनजर आम नागरिकों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए अलीगढ़ शुगर एसोसिएशन की ओर से सराहनीय पहल की गई है। एसोसिएशन द्वारा शहर में दो विशेष काउंटर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को रियायती दरों पर चीनी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन



शहर में एक काउंटर महावीर गंज और दूसरा कनवरी गंज में लगाया जाएगा। यह काउंटर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। अलीगढ़ शुगर एसोसिएशन के ध्रुवेश चंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को कार्ड या पहचान के आधार पर 2 किलोग्राम चीनी दी जाएगी। मंगलवार के थोक बाजार भाव के अनुसार इसकी दर 60 रुपये प्रति किलो तय की गई है।
विज्ञापन



एसोसिएशन ने साफ किया है कि रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों को देखते हुए चीनी के दाम किसी भी स्थिति में बढ़ाए नहीं जाएंगे। यदि आने वाले दिनों में बाजार में कीमतें बढ़ती भी हैं तो भी जनता के लिए यही 60 रुपये प्रति किलो दरें बरकरार रहेंगी और इसका अतिरिक्त हर्जा-खर्चा एसोसिएशन खुद वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed