{"_id":"6a8e087c22ce0249c003bf39","slug":"karate-players-won-15-medals-including-seven-gold-aligarh-news-c-2-gur1004-1051688-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कराटे खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण समेत 15 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कराटे खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण समेत 15 पदक जीते
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद उत्साहित खिलाड़ी।
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी वर्ल्ड मॉडर्न शूतोकन कराटे फेडरेशन (डब्ल्यूएमएसकेएफ) ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण समेत 15 पदक जीते। यह चैंपियनशिप केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित हुई।
कराटे टेंपल वॉरियर्स के 20 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया। इनमें भूमि सिंह, सुरभि चौधरी, वंशिका गौड़, दिव्या चौधरी, दर्श वर्मा, आयुष सिंह और अमन राजपूत ने स्वर्ण पदक जीता।
महक चौधरी, ईसा रहमान और मोहम्मद वसीम आरिफ ने रजत पदक जीता। अनन्या सिंह, सना फैजी, हर्षित मालन, हर्षित तिवारी और एक अन्य खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। अलीगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव मिर्जा वसीम बेग, नरेश कुमार, सुरभी चौधरी और जुबैर खान को कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह ने सम्मानित किया।
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मजहर उल कमर ने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, अकबर रजा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शादाब, सैयद काशिफ अली, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद तालिब शमीम, सोनिया, खुशी शर्मा आदि मौजूद रहे।