Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman along with her minor lover had killed girl in Hathras

UP: घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी... मासूम ने देखा तो मार डाला; बच्ची ने कही थी ये बात

Sun, 07 Sep 2025 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Sep 2025 10:38 AM IST
सार

हाथरस में मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर की बालिका की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

विज्ञापन
woman along with her minor lover had killed girl in Hathras
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

हाथरस जिले की कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के मऊ चिरायल में अनव्या उर्फ उर्वी छह वर्ष की हत्या में पुलिस ने एक महिला और बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बालिका ने उस महिला और उसके नाबालिग प्रेमी को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया था, जिसके चलते उसकी अंगोछे से गला दबाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने 35 वर्षीय महिला से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसके गांव के ही एक नाबालिग (17) से पिछले तीन माह से प्रेम संबंध थे। तीन सितंबर को उसके पति और सास मथुरा गए थे, ससुर गांव में घूमने निकल गए।
विज्ञापन


इस दौरान महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी को मिलने के लिए घर पर बुला लिया। बालिका ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। महिला ने बच्ची को डांटा तो पापा को बताने के लिए कहने लगी। वह घर जाने लगी तो उसे दबोच लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घर से 25 मीटर दूर कुएं में फेंका शव
धान के खाली बोरे में बच्ची का शव बंद कर बांध दिया और मौका देखकर घर से करीब 25 मीटर दूर कुएं में फेंक दिया। गांव में मृतका के घर की तरफ घनी आबादी होने के कारण नहीं जाया जा सकता है।

 

तीन सितंबर को बालिका का शव कुएं में मिला था। घटना के संबंध में पिता ने अपने बड़े भाई की पत्नी पर हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं पाई गई।

 

खुद को बचाने के लिए बच्ची ने आरोपी महिला के हाथ में भी काटा 
पूछताछ में यह भी सामने आया कि खुद की जान खतरे में देखते हुए अनव्या ने महिला आरोपी के हाथ में काट लिया था। इतनी जोर से काटा था, उसके निशान महिला आरोपी के हाथ में मौजूद हैं। पुलिस ने इस निशान को भी देखा कर घटना की तस्दीक की है।

बुधवार को मासूम की हत्या
हाथरस के सिकंदराराऊ के मऊ चिरायल गांव में निवासी श्रीकृष्ण को छह माह पहले चार बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ, बेटे की मन्नत पूरी होने मंगलवार रात को जाहरवीर गोगा की जोत का कार्यक्रम रखा गया। परिवार में हंसी खुशी का माहौल था, बुधवार सुबह बेटी की हत्या हो गई। शव मिलने के बाद बिलखते परिजन एक ही सवाल कर रहे थे कि उनकी मासूम बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था। 24 घंटे पहले तक जो घर धार्मिक कार्यक्रम की खुशियों से चहक रहा था, वहां रोने-बिलखने की आवाज सुनाई देने लगी। 

 

श्रीकृष्ण के चार बेटियां थीं। बड़ी बेटी अर्चना (12), नंदिनी (9), मनु (10) के अलावा छोटी बेटी अनव्या उर्फ उर्वी (6) थी। करीब छह महीने पहले उनके घर में बेटे तासिप का जन्म हुआ, जिससे यह परिवार काफी खुश था। इसी खुशी में श्रीकृष्ण ने मंगलवार को घर में जाहरवीर बाबा की ज्योति का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और नातेदार जुटे थे। पूरी रात सभी लोग इस कार्यक्रम में व्यस्त रहे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तक अनव्या भी घर में दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। 

श्रीकृष्ण रिश्तेदारों को विदा करने लगे, तभी अचानक घर वालों को वहां अनव्या नहीं दिखी। आनन-फानन उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिससे परिजनों के साथ रिश्तेदार भी चिंतित हो गए। दोपहर करीब एक बजे श्रीकृष्ण को सूचना मिली कि कुएं में बोरी में बंद लाश पड़ी है। 

घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना पर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र कुमार अस्थाना मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। एसओजी टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed