{"_id":"6af2bb77cfa6798d0e02de77","slug":"theft-in-fci-manager-house-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात: एफसीआई मैनेजर के घर में घुसे चोर, ड्राई फ्रूट्स से लगाया भोग, बीड़ी पी और रुपये-गहने ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की रात: एफसीआई मैनेजर के घर में घुसे चोर, ड्राई फ्रूट्स से लगाया भोग, बीड़ी पी और रुपये-गहने ले उड़े
Tue, 10 Nov 2026 12:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:07 PM IST
सार
चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे और अंदर कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 10 तोले सोने, 250 ग्राम चांदी के आभूषण और 18 हजार रुपये नकदी लगभग 16 लाख का सामान चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन
एफसीआई मैनेजर के घर में चोरी
- फोटो : एआई
विस्तार
अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में दिवाली की रात एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के मैनेजर गौरव के बंद मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर उनके घर के ताले तोड़कर घुसे। वहां पहले ड्राईफ्रूट्स खाए और बीड़ी पी उसके बाद नकदी और गहने ले उड़े। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
10 तोले सोने, 250 ग्राम चांदी के आभूषण और 18 हजार रुपये नकदी लगभग 16 लाख का सामान चोरी कर भाग गए। चोरों ने वारदात के दौरान घर में ड्राईफ्रूट्स खाए और बीड़ी पी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मैनेजर की पत्नी दीपिका ने इस मामले में गांधी पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दीपिका का कहना है कि वह और उनका परिवार दिवाली का त्योहार मनाने के लिए बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित अपने पैतृक घर गए हुए थे। रविवार रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे और अंदर कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 10 तोले सोने, 250 ग्राम चांदी के आभूषण और 18 हजार रुपये नकदी लगभग 16 लाख का सामान चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर के ताले टूटे और सामान अस्त-व्यस्त देखा। इसके बाद उन्हें वारदात की जानकारी हुई। एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस को घर की ओर आने जाने वाले सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया है।