Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Welcome To Aligarh Corridor

आपका स्वागत है: वेलकम टू अलीगढ़ कॉरिडोर का 18 नवंबर को लोकार्पण, शहर को मिलेगी आकर्षक पहचान

Sat, 07 Nov 2026 02:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

परियोजना के तहत 2.23 करोड़ रुपये की लागत से भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है, जबकि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 70 करोड़ रुपये से सूतमिल चौराहे से नादा पुल तक 2.2 किलोमीटर और सूतमिल चौराहे से भुकरावली रोड तक 4.7 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कराया गया है।

विज्ञापन
Welcome To Aligarh Corridor
स्वागत द्वार बनकर तैयार, निरीक्षण करते नगर आयुक्त - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ के महरावल-भुकरावली से सूतमिल तक विकसित किया जा रहा वेलकम टू अलीगढ़ कॉरिडोर अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 72 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 18 नवंबर को लोकार्पण प्रस्तावित है।

विज्ञापन


परियोजना के पूरा होने से शहर को नया प्रवेश द्वार और आकर्षक पहचान मिलेगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को भुकरावली पहुंचकर कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वागत द्वार, सड़क निर्माण, आकर्षक लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरों की फिटिंग, पुलिस चौकी और सुंदरीकरण के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को शेष कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत 2.23 करोड़ रुपये की लागत से भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है, जबकि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 70 करोड़ रुपये से सूतमिल चौराहे से नादा पुल तक 2.2 किलोमीटर और सूतमिल चौराहे से भुकरावली रोड तक 4.7 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कराया गया है। इसके साथ विद्युत सजावट, फुटपाथ, डिवाइडर, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed