फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wedding items burnt due to house fire

एक चिंगारी: पलभर में खाक कर दिए लाडली को ब्याहने के अरमान, मां-बाप चिंतित, कैसे होंगे बिटिया के पीले हाथ

Tue, 19 Nov 2024 12:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

मुकेश के बेटी की शादी 12 दिसंबर को है और दहेज के लिए जुटाया गया सामान जल गया। आग में दहेज का सारा सामान, दूसरे लोगों से उधार ली गई 50 हजार की नकदी, कपड़े आदि समेत करीब दो लाख से अधिक का सामान जल गया। अब उन्हें चिंता सता रही है कि 12 दिसंबर को बिटिया के हाथ कैसे पीले होंगे..?

विज्ञापन
Wedding items burnt due to house fire
आग से जला सामान, मंदिर और सिलिंडर - फोटो : संवाद

विस्तार

एक पिता ने अपनी लाडली को ब्याहने के लिए जो सपने सहेजे थे, वे आग में जल गए। बेटी की शादी की तैयारी में जुटे मजदूर पिता ने धीरे-धीरे दहेज का जो सामान इकट्ठा किया था, वह जल गया। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

विज्ञापन


मामला थाना सासनीगेट क्षेत्र के मायापुरी, शिव चौक से जुड़ा हुआ है। यहां के निवासी मुकेश के बेटी की शादी 12 दिसंबर को है और दहेज के लिए जुटाया गया सामान 18 नवंबर को जल गया। हार्डवेयर की पॉलिश का काम करने वाले मुकेश वर्मा के चार बच्चे हैं। वह दो बड़ी बेटियों की शादी कर चुके हैं। अब तीसरे नंबर की बेटी अंशिका की शादी की तैयारियों में जुटे थे। उसकी शादी 12 दिसंबर को होनी है। घर में खुशी का माहाैल था। पिता मुकेश वर्मा व मां ममता वर्मा काफी समय से बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


18 नवंबर सुबह मुकेश शादी के कार्ड रिश्तेदारी में बांटने के लिए निकल गए। बेटा भी काम पर चला गया। पत्नी ममता व बेटी अंशिका खिरनीगेट इलाके में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित लगन-सगाई कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने मकान से धुंआ उठता देखा तो शोर मचाने के साथ ही दरवाजे के ताले तोड़कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मकान में आग लगने की खबर फोन पर मुकेश को दे दी गई। वे पत्नी व बेटी को लेकर घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग सारे सपनों को जला चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में सारा सामान जलते देख मुकेश, उनकी पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश के अनुसार पाई-पाई जोड़ कर लाडली की शादी की तैयारी की थी। आग में दहेज का सारा सामान, दूसरे लोगों से उधार ली गई 50 हजार की नकदी, कपड़े आदि समेत करीब दो लाख से अधिक का सामान जल गया। अब उन्हें चिंता सता रही है कि 12 दिसंबर को बिटिया के हाथ कैसे पीले होंगे..? आग लगने की वजह चिंगारी या फिर शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना सासनीगेट ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed