फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   weather took a turn, heavy rain gave relief from the heat

Aligarh News: मौसम ने ली करवट, तेज बारिश ने दी गर्मी से राहत, शहर में जलभराव हुआ शुरु

Thu, 29 Jun 2023 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 05:18 PM IST
सार

अलीगढ़ शहर के सुरेंद्र नगर समेत कई मोहल्लों में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल से लेकर किशनपुर तिराहा तक सड़कों पर पानी ने नगर निगम को चिढ़ाना शुरु कर दिया। शहर की नई सरकार के लिए बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
weather took a turn, heavy rain gave relief from the heat
तेज बारिश से छत पानी-पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज गर्मी के बीच 28 जून की देर रात से ही बादलों ने आसमान को घेरना शुरु कर दिया। आज 29 जून की तड़के सबुह से ही बूंदाबांदी चालू हो गई। दोपहर बाद अलीगढ़ शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। तेज बारिश होने से एक तरफ तो गर्मी से राहत मिली, पर दूसरी ओर शहर की अधिकतकर पॉश कॉलोनियों में जलभराव शुरु होने लगा।

विज्ञापन


शहर के सुरेंद्र नगर समेत कई मोहल्लों में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल से लेकर किशनपुर तिराहा तक सड़कों पर पानी ने नगर निगम को चिढ़ाना शुरु कर दिया। शहर की नई सरकार के लिए बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है। नए महापौर से लोगों को बारिश में जलभराव न होने या कम होने की उम्मीदे हैं, पर स्थिति विगत वर्षों की भांति जस की तस नजर आ रही है। 
विज्ञापन


तेज बारिश होने से शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी रोकी गई है। बारिश बंद होने के बाद उसे चालू किया जाएगा। धीरे-धीरे शहर में बारिश से प्रभाव की तस्वीरें सामने आइंगी। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। शाम में तापमान 32 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed