फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   we will must read our child

आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे

Thu, 12 Nov 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
we will must read our child
अल हिदाया कॉलेज ऑफ एजुकेशन बरौली रोड में शिक्षा दिवस और उर्दू डे के मौके पर एक सेमिनार का आयोजन उर? - फोटो : CITY OFFICE
अल हिदाया कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बुधवार को शिक्षा दिवस और उर्दू डे के मौके पर एक सेमिनार का आयोजन उर्दू टीचर्स एसोसिएशन और शम्स मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले किया गया। सेमिनार का उद्देश्य समाज में अल्लामा इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद की योगदान पर रोशनी डालना था। सेमिनार के मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी लॉ फैकल्टी के डीन प्रो. शकील समदानी थे। उन्होंने कहा कि अल्लामा इकबाल के सामाजिक जीवन जीने का तरीका सीखना चाहिए। शिक्षा की अहमियत पर जोर देते हुए प्रोफेसर शकील अहमद समदानी ने आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे का नारा बुलंद किया।
विज्ञापन

प्रोग्राम कन्वीनर नसीम शाहिद ने कहा कि तालीम ही तरक्की की कुंजी है। बिना तालीम के घर, समाज अथवा देश तरक्की नहीं कर सकता। हमें मोहल्ले, बस्तियों और गांव में स्कूल कॉलेज खोलने चाहिए। संचालन कलीम त्यागी ने किया। इस मौके पर प्रोफेसर शकील अहमद समदानी को उनके उर्दू योगदान के लिए अल्लामा इकबाल अवार्ड दिया गया। गरीब बस्तियों में स्कूल कायम कर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए मुस्कान स्कूल के संस्थापक निजामुद्दीन मलिक असद, पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के मोहम्मद असद को शिक्षा अवार्ड 2020 दिया गया। समाज सेवा के लिए मजहर अली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुंवर आसिफ अली, आसमा मुर्तजा, एआर खान, डॉ. एसयू खान, डॉ. फोजिया, डॉ. मुजीब, शमशु जमा, इरशाद अली, हाजी अफजाल, मेहताब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed