फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Was willingly angry mother scolding student

मर्जी से गई थी मां की डांट से नाराज छात्रा

Mon, 08 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
जिस छात्रा के गायब होने पर पुलिस, परिजन और हिंदूवादी परेशान थे। वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। शनिवार रात वह हरिद्वार रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में जीआरपी को अकेली मिली थी।
विज्ञापन


इसे क्वार्सी पुलिस अपने साथ यहां लेकर आ गई है। अब पुलिस उसका अदालत में बयान कराने की तैयारी में है। दूसरी तरफ कुछ लोगों को छात्रा के बयान में झोल लग रहा है। जबकि पुलिस का कहना है कि अदालत में बयान दर्ज करने और उसके बयान पर अदालत द्वारा दिए गए आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वाकया बुधवार शाम का है। श्याम नगर की आठवीं की छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली, पर वापस नहीं आई। पहले दिन से इस मामले को लेकर हिंदूवादी सक्रिय थे। इस मामले में कई तरह का शक जाहिर करने पर  पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने में कई रिश्तेदारों, सहेलियाें से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर थाने में हंगामा भी किया गया। इस बीच शनिवार रात करीब ढाई बजे छात्रा के इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य को हरिद्वार स्टेशन के माजिद नाम के जीआरपी इंस्पेक्टर से खबर मिली कि छात्रा वहां के वेटिंग रूम से संदिग्ध हालत में अकेली मिली है। इस खबर के क्वार्सी पहुंचते ही पुलिस उसे वहां से लाने के लिए रवाना हो गई। रविवार शाम उसे लेकर लौट आई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed