फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wall fell in islamnagar

इस्लामनगर में गिरी दीवार, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 29 Jul 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Wall fell in islamnagar
इस्लाम नगर में जलभराव के कारण गिरी दीवार। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
बारिश के बाद महानगर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को बहुत परेशानी हुई। हालांकि दोपहर तक अधिकतर मुख्य मार्गों से पानी उतर गया है। इस्लामनगर में एक मकान की दीवार ढह गई है। संयोग अच्छा था कि बच्चे बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन

भुजपुरा क्षेत्र के इस्लामनगर में जलभराव होने से हनीस के मकान की दीवार ढह गई। किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है। घटना के समय बच्चे बाहर खेल रहे थे। मंगलवार रात्रि में हनीस के पड़ोसी गुलशाद पुत्र यासीन खान की दीवार गिरी थी। स्थानीय पार्षद अनीस सैफी ने बताया कि इस्लामनगर में जलभराव से पिछले दिनों सात मकान एवं दीवार गिरे थे। कई लोग घायल भी हुए थे। बावजूद इसके नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। जलभराव से लोग बहुत परेशान हैं। एक कब्रिस्तान एवं उसके बाहर घुटने पर जलभराव है। स्थानीय निवासी बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

कचहरी रोड एवं परिसर में जलभराव से अधिवक्ता बेहद परेशान हुए। पार्किंग क्षेत्र जलमग्न हो गया है। नगर निगम के जवाहर भवन में भी जलभराव हुआ है। बारिश के बाद भुजपुरा क्षेत्र के अतिरिक्त रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, क्वार्सी, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, सुरेंद्रनगर, विष्णुपुरी एक्सटेंशन, नगला तार, पान दरीबा, महेंद्रनगर, रावण टीला, ज्वालापुरी, रघुवीरपुरी, शाहजमाल, अशोकनगर, तस्वीर महल, नई बस्ती, खैर रोड, कामाख्या मंदिर क्षेत्र में केवल विहार से लेकर नगला मौलवी तक क्षेत्र में जलभराव हुआ है। पार्षद नीलेश उपाध्याय का कहना है कि समय से नाले की सफाई हो गई होती तो जलभराव से इतनी परेशानी नहीं होती। जल भराव वाले क्षेत्रों में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बंद हो रहे हैं। गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सभी पंपिंग स्टेशन को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। सुबह 11:30 से दो बजे तक शहर का चक्कर लगाकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्य मार्गों से पानी उतर गया है। कुछ क्षेत्रों में पंप भेजकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed