फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Voter awareness rally came out from Naurangilal Inter College

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से निकली मतदाता जागरूकता रैली

Tue, 26 Jan 2021 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness rally came out from Naurangilal Inter College
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकालते बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से मतदाता जारूकता रैली निकली गई। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसीएम रंजीत सिंह, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में एचबी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। एडीएम सिटी ने विद्यार्थियों को मतदाता दिवस को लेकर जागरूक किया। हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। बाद में निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, सुरेश कुमार, नेत्रपाल, शिवम आदि मौजूद रहे। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबुज जैन, मोहित जैन, पीसी शर्मा, विनोद गौतम, प्रदीप जैन, एनसीसी ऑफिसर पंकज कुमार, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed