फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vishwa Hindu Raksha Parishad office inauguration

विश्व हिंदू रक्षा परिषद: कार्यालय शुरू, उद्घाटन पर महंत स्वामी शिवानंद बोले- हिंदू समाज को जागने की जरूरत

Thu, 03 Apr 2025 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 06:13 PM IST
सार

अलीगढ़ के  हाईवे बाैनेर बाईपास तिराहे पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय का हवन-यज्ञ के साथ उद्घाटन हुआ। महंत स्वामी शिवानंद महाराज और विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
Vishwa Hindu Raksha Parishad office inauguration
उद्घाटन समारोह में मंचासीन पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उज्जैन से आए बागुलामुखी पीठ के महंत स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा है कि हिंदू समाज सो रहा है, उसे आज जागने की जरूरत है। आज हमारा समाज जातियों में बंटा हुआ है। आप लोग जातियों में न बंटें। फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी कि सनातन पर कोई आंख उठा सके।

विज्ञापन


वे 2 अप्रैल को हाईवे बाैनेर बाईपास तिराहा स्थित विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय का हवन-यज्ञ के साथ उद्घाटन पर हुए सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने पूरे विश्व में हिंदुओं की सुरक्षा का संकल्प उठाया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चिंतन कीजिए हमारा अस्तित्व कहां है ? हमको जागृत होने की आवश्यकता है। सनातनियों को जगाने का काम संगठन करता है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के माध्यम से संगठित होकर हम हिंदुत्व की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि एक मंत्र यहां से लेकर जाओ हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सनातन बोर्ड का यदि गठन हो जाता है तो सारी समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि वक्फ संपत्ति हिंदुओं की संपत्ति है। क्योंकि तमाम मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई हैं। इसलिए जो भी हिंदुओं की वक्फ संपत्ति घोषित की गई है उसकी रिकवरी होनी चाहिए और संपत्ति हिंदुओं को दे देनी चाहिए। वक्फ बोर्ड बिल को लेकर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मंगलवार का दिन निर्धारित करें और एक साथ पार्क में हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि मंजू दिलेर, नीरज शर्मा, मंडल प्रभारी ओमकार सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चाैहान, जिलाध्यक्ष राजेश प्रजापति, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष कुश त्यागी, मंडल अध्यक्ष बिट्टू त्यागी, प्रीति, गोरखपुर के गोरख पीठ मठ से योगी सेवक उमेश, ठा. सुनील पुंडीर, शरद चौहान, विक्रम पुंडीर, राहुल राघव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed